एक्सक्लूसिव: कर्णप्रयाग में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म

कर्णप्रयाग  की एक युवती के साथ तीन युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना से शांत वादियों के लिए जाना जाने वाला कर्णप्रयाग में उबाल आ गया है।
कर्णप्रयाग पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नारायणबगड़  की  युवती कर्णप्रयाग में पढ़ती है। क्रिसमस डे 25 दिसंबर की शाम 5 बजे के लगभग वह अपने एक दोस्त के साथ घूमने गई थी। इसी बीच उनके सामने तीन लड़के धमक गए और चाकू की नोक पर युवती के दोस्त को डरा दिया। इस दौरान वे युवती को ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर युवती वहां से भागने में सफल रही।
एसएचओ कर्णप्रयाग अनिल कुमार ने बताया कि पीडि़त युवती की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। तीनों युवकों को गिरफ्तार कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपी नगरपालिका में कूड़ा बीनने का काम करते हैं और वे हरिद्वार के झोपड़पट्टी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts