वायरल वीडियो : मंत्री जी के नेता भाई की टीचर पत्नी ने मारा शिक्षक को थप्पड़। उल्टा पड़ा रौब जमाना,मांगी माफी

कैबिनेट मंत्री तथा शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक के भाई की शिक्षिका पत्नी ने एक बीएड प्रशिक्षु को थप्पड़ मार दिया। हालांकि इसपर बवाल होने के बाद शिक्षिका ने सार्वजनिक रूप से माफी मांग ली।

https://youtu.be/mmcvvJlnshY

प्रशिक्षु धनेश द्विवेदी ने कहा कि मंत्री के भाई और भाजपा नेता की पत्नी ने उस पर रौब जमाते हुए थप्पड़ जड़ दिया और तब से वह सदमे में चले गये।कई जगह शिकायत की लेकिन सुनवाई नही हुई, यहाँ तक कि भाजपा नेता ने अखबारों मे खबर भी रुकवा दी।

बीएड प्रशिक्षु कनखल के इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण के तौर पर पढ़ाने के लिए गए थे तो वहां पर तैनात भाजपा नेता तथा कैबिनेट मंत्री के भाई की पत्नी शिक्षिका ने अपने पति के भाजपा नेता होने का रौब दिखाते हुए प्रशिक्षु को थप्पड़ जड़ दिया। मनीष द्विवेदी ने कहा कि शिक्षिका ने ऐसी हरकत दोबारा न करने के लिए संकल्प जताया है।

प्रशिक्षु ने इसकी शिकायत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत से लेकर प्रधानाचार्य तक से की , लेकिन कोई इस मामले पर जुबान खोलने के लिए भी तैयार नहीं था, कार्यवाही करने की बात तो बहुत दूर है।

गौरतलब है कि प्रशिक्षु खुद भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने इस पर जांच करके कार्यवाही करने के लिए कहा लेकिन कार्रवाई नही हुई। जब इस पर व्यापक स्तर पर विरोध होने लगा तो कानूनी कार्यवाही की डर से नेताजी की बीवी ने माफी मांग ली और भविष्य में ऐसा न करने का संकल्प जताया। रौब दिखाना नेताजी की बीवी को भारी पड़ गया।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts