दर्दनाक वीडियो : पुलिसकर्मियों ने इतनी हैवानियत से पीटा कि कमजोर दिल वाले न देखें यह खबर

राजकुमार शर्मा 

उधमसिंह नगर में दो पुलिसकर्मी ने स्थानीय युवक को फिल्मी अंदाज में दौड़ा-दौड़ा कर बेहद दरिंदगी से पीटा। वीडियो में आप देख सकते हैं कि जिस तरह से यह पुलिसकर्मी अकेले युवक को साधारण वर्दी मे पीट रहे हैं, उससे कभी भी पब्लिक का गुस्सा इतना अधिक भड़क सकता है कि वह सड़क पर उतर कर पुलिसकर्मियों को ही दौड़ा-दौड़ा कर पीटने लगे तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए।और इस जंगलराज लिए जिम्मेदार होगी तो उत्तराखंड की यह वर्तमान सरकार और उसके मौन पुलिस के मुखिया।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/8hIVCk3lLlM

खुद को “मित्र पुलिस” का हास्यास्पद तमगा देने वाले इन पुलिसकर्मियों की यह खौफनाक हैवानियत किसी का भी दिल दहला सकती है।

देखना यह है कि इस वीडियो का संज्ञान लेने के बाद भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देने की बात करने वाली भाजपा सरकार अब क्या नया जुमला लॉन्च करती है !!

इस वीडियो में बेखौफ और बेशर्म होकर यह पुलिसकर्मी मां बहन की गालियां देते हुए जिस तरह से युवक को पीट रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि उन्हें न तो अपनी सरकारी सेवा के जाने का डर है और ना ही वर्दी पर आंच आने का।

पुलिस का यह तांडव देखकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अब कौन सा एक्शन लेते हैं, यह देखने वाली बात होगी। क्योंकि नए साल के अवसर पर उन्होंने ही पुलिसकर्मियों को नसीहत देते हुए खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

किंतु हकीकत में वह कितना गंभीर हैं, यह दरिंदे पुलिसकर्मियों के खिलाफ उनके एक्शन में नजर आएगा। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी के उचित एक्शन का उधम सिंह नगर सहित उत्तराखंड की जनता को भी इंतजार रहेगा।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts