एक्सक्लूसिव : भाजपा नेता ने कांग्रेस नेता को मारी गोली। सर से सटाकर फायर

राजकुमार शर्मा 
रुद्रपुर। उधमसिंहनगर जनपद के रुद्रपुर में सब्जी बाजार को लेकर हुए आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को पंचायत में ही मारी गोली मार ली। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला बीजेपी के पूर्व सभासद का बेटा बताया जा रहा है, जिसने भरी पंचायत में सिर से सटाकर गोली मार दी। मृतक कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष था, जिनका नाम नीरज था।
दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद रुद्रपुर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भाजपा के पूर्व पार्षद सुभाष विश्वास को लोगों ने पकड़कर जमकर धुनाई कर डाली और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के साथ पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ समेत तमाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी मृतक के परिवार की सुध लेने जिला अस्पताल पहुंचे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts