एक्सक्लूसिव :सीसीटीवी मे मोबाइल चोर। पुलिस ने गुमशुदा मे लिखी रिपोर्ट

नई टिहरी शहर के बौराड़ी स्थित ओपन मार्केट की शिवम बेकरी में एक चोर ने सामने सामने दुकान मालिक का फोन चोरी कर दिया। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/5VP7Ci4j6TA

दुकान की मालकिन मीना शाह द्वारा जब थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई तो पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज होने के बावजूद चोरी की रिपोर्ट की बजाय मोबाइल खोने की रिपोर्ट लिखवा दी।

दुकानदार को बताया गया चोरी की रिपोर्ट दिखाने से उन्हें बार-बार थाने के चक्कर काटने पड़ेंगे, इसलिए मोबाइल खोने की रिपोर्ट लिखवा दो। दुकानदार नई थी, पुलिस की कहानी के अनुसार रिपोर्ट लिखवा दी और अब सिर पीट रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि जब चोर सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है तो पुलिस को चोरी की रिपोर्ट लिखने में क्या आप आपत्ति थी ! दुकान मालिक ने अब एक और रिपोर्ट तैयार की है जिसमें चोरी की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कराने का अनुरोध किया है। देखना है कि उत्तराखंड मित्र पुलिस अब क्या रुख अख्तियार करती है !

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts