यौन उत्पीड़न का शिकार लेडी पुलिस पर दबाव के लिए अपराधियों की शरण में पुलिस अफसर

28 दिसंबर की शाम को पुलिस अफसर अश्लील हरकत का शिकार हुई महिला पुलिसकर्मी पर मामले को रफा-दफा करने के लिए उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कुख्यात अपराधी भी दबाव बनाने लगे हैं। महिला के भाई की फोन पर कल दिन भर इस मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जाता रहा। गौरतलब है […]

28 दिसंबर की शाम को पुलिस अफसर अश्लील हरकत का शिकार हुई महिला पुलिसकर्मी पर मामले को रफा-दफा करने के लिए उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कुख्यात अपराधी भी दबाव बनाने लगे हैं। महिला के भाई की फोन पर कल दिन भर इस मामले को रफा-दफा करने का दबाव बनाया जाता रहा। गौरतलब है कि महिला पुलिस कर्मी का भाई भी हरिद्वार में ही पुलिस विभाग में तैनात है। अश्लील हरकत के आरोपी अपर पुलिस अधीक्षक परीक्षित कुमार की इन अपराधियों से पहले भी नज़दीकियां चर्चा का विषय बनी रही है।
गौरतलब है कि अब तक जांच कमेटी ने बयान दर्ज कर लिए हैं और तमाम कॉल डिटेल और लोकेशन के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक ही फंसता नजर आ रहा है। पीड़िता पुलिसकर्मी के भाई पर पुलिस के आला अफसर से लेकर उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद अपराधी भी दबाव बनाने में लगे हुए हैैं। यही कारण है क्या पीड़िता का पुलिस कर्मी भाई कुछ दिन पहले पीड़िता से मिला यह मुलाकात दबाव का ही प्रतिफल मानी जा रही है। दबाव बनाने वाले इस कुख्यात अपराधी से अपर पुलिस अधीक्षक की नज़दीकियां पहले भी सवालों के घेरे में रही हैं।

Also Read This

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

बड़ी खबर: नीती घाटी में फटा बादल,तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा। BRO ऑपरेटर भी लापता 

गिरीश चंदौला/चमोली। भारत-चीन सीमा से सटी चमोली जिले की नीती घाटी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट ली। तमक गधेरे में बादल फटने...

Related Posts