एक्सक्लूसिव: नाबालिग से दुराचार। मां की शिकायत पर गिरफ्तार 

नाबालिग लड़की के साथ दुराचार करने वाला अपराधी गिरफ्तार

दिनाँक 17 नवंबर 2018 को देहरादून के थाना कोतवाली नगर पर एक महिला ने लिखित सूचना दी कि एक लड़का, जिसका नाम वसी पुत्र मकबूल निवासी मुंडला निनाबकट एक मीनार वाली मस्जिद, थाना कीरतपुर बिजनौर हाल निवासी रीठा मंडी, थाना कोतवाली नगर, देहरादून, जो अक्सर इनकी दुकान पर चाय पीने व खाना खाने के लिए आता था, तभी उसने इनसे जान पहचान बढ़ाई और इसी दौरान इनकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसके साथ नाजायज संबंध बनाए, तथा इनकी पुत्री को यह धमकी देकर डरा दिया कि उसके खिलाफ यदि घरवालों या पुलिस को बताया तो उसको और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा।

महिला ने बताया कि “उसने डरा धमका कर कई बार मेरी पुत्री के साथ जबरदस्ती नाज़ायज़ संबंध स्थापित किये किन्तु लोक लाज का भय दिखाकर वसी अब प्रार्थनी की पुत्री को ब्लैक मेल कर रहा है और बार बार उसको जबरदस्ती सहस्रधारा स्थित त्यागी होटल  देहरादून ले जाता है, जहाँ वसी प्रार्थनी की पुत्री के साथ जबरदस्ती संबंध बनाता है और हर बार उसको जान से मारने की धमकी देकर उसको ये बात किसी को भी बताने से मना करता रहा।”

महिला की बेटी ने बहुत परेशान होने पर ये बात मां को बताई, उसके बाद मां ने इसकी सूचना थाने पर दी गयी जिस पर थाना कोतवाली पर मु.अ.स. 496/18 धारा 376, 506 ipc व 3/4 पोक्सो एक्ट में पंजीकृत किया गया तथा उक्त प्रकरण के संबंध में उच्चाधिकारीगणों को आवगत कराया गया।

मामला महिला के विरुद्ध गंभीर प्रकृति का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए थे।  अभियोग पंजीकृत होने के बाद से अभियुक्त लगातार फरार चल रहा था, उसके घरों व संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त नही मिला, लगातार फरार चलता रहा। इसी क्रम में आज दिनाँक 15 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि उक्त अभियुक्त आज देहरादून आया हुआ है, इस सूचना पर उक्त अभियुक्त को गौ घाट लक्खीबाग से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है।

पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया यह मूल रूप से कीरतपुर बिजनोर का रहने वाला है और घरों में पेंटर का काम करता था, देहरादून में करीब 4 साल से रह रहा था, इसी दौरान चाय की दुकान पर आना जाना कर वादिनी के परिवार से जान पहचान बढ़कर उनकी नाबालिक लड़की को बहला फुसला कर उससे दोस्ती कर ली थी, और एक दिन उसके बुलाकर उसके साथ संबंध बनाए थे, उसने काफी मना किया था।

पुलिस टीम

——————-

उप निरी. कुसुम पुरोहित

उप.निरी. प्रवेश रावत

कानि. लोकेंद्र

कानि. अरशद

कानि. नवीन

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts