सुपर एक्सक्लूसिव : गढ़वाल विश्वविद्यालय में अमित प्रदाली नए छात्र संघ अध्यक्ष। पुनर्मतगणना में खुला फर्जीवाड़ा

हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से अमित प्रणाली को नया छात्रसंघ अध्यक्ष चुना गया है। गौरतलब है कि यहां पर विगत 7 सितंबर को छात्र संघ का चुनाव हुआ था। इसमें जो अध्यक्ष पद के जो रिजल्ट आने थे वह एबीबीपी के पक्ष में रहा, लेकिन अन्य छात्रों ने इस रिजल्ट पर आपत्ति जाहिर कर दी।

आपत्ति के बड़े वाजिब कारण भी थे। क्योंकि जो टोटल पोलिंग थी सभी पदों पर वह 5341 की थी परंतु अध्यक्ष पद पर जो पोलिंग हुई वह 5383 की थी। उनके बीच में जो डिफरेंस था वो 42 था।

साफ था कि कहीं ना कहीं फर्जीवाड़ा हुआ। इस मांग को लेकर दूसरे प्रत्याशी हाईकोर्ट चले गए और हाइकोर्ट ने विश्वविद्यालय को पुनःमतगणना के आदेश दिए।

आज 18 जनवरी को पुनः मतगणना हुई। इसमें ‘जय हो’ ग्रुप के प्रत्याशी अमित प्रदाली ने 33 वोट से विजय प्राप्त की और abvp के 71 मत फर्जी पाये गये। यह मतदाता बाहर से लाये गये थे।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts