दुखःद : शव-वाहन की दुर्घटना मे बेटे की मौत से सदमे मे पिता की भी मौत

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के चम्पावत में गांव की महिला के दाह संस्कार के लिए जा रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद घर पहुंचे बेटे के शव को देखकर पिता की भी हार्ट फेल होने से मौत हो गई है। पूरे गांव समेत क्षेत्र में इस परिवार के दुख की सूचना […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के चम्पावत में गांव की महिला के दाह संस्कार के लिए जा रहे इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत के बाद घर पहुंचे बेटे के शव को देखकर पिता की भी हार्ट फेल होने से मौत हो गई है। पूरे गांव समेत क्षेत्र में इस परिवार के दुख की सूचना से मातम पसरा हुआ है।

चम्पावत जिले के च्युरानी में रविवार दोपहर को गांव की ही एक महिला के अन्तिम संस्कार में जा रहे वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से कृष्णकांत जोशी के साथ ही सात अन्य लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई थी । देर रात जब कृष्णकांत का शव घर पहुंचा तो उनके पिता इस दुख को सह नहीं सके और उनकी भी हृदयागति रुकने से मौत हो गई। बीते रोज सड़क हादसे में मिरतोली निवासी पिता कृष्ण चंद्र जोशी की मौत हो गई थी।

उनका शव जब देर रात 12 बजे घर पहुंचा तो उनके पिता हेतराम जोशी इस दर्द को सहन नहीं कर सके और उनकी भी हार्ट फेल होने से मौत हो गई । शव यात्रा में मिर्तोली से रामेश्वर घाट जा रही पिकअप जीप टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच एन.एच.पर च्यूरानी में लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। पिता हेतराम को अस्पताल ले जाया गया लेकिन तबतक उनका भी हृदयाघात होने से देहांत हो गया था।

परिवार के ऊपर दुख का दोहरा पहाड़ गिरने के बाद प्रदेश में मातम पसरा है। लोग इस परिवार के दुख को देखकर आहत हैं और इस्वर के इस कदम को देखकर हैरान भी हैं । सभी ईश्वर से इस परिवार को दुख से उभारने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Also Read This

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

Related Posts