एक्सक्लूसिव : दून काॅल सेंटर वाले शीर्ष देशों को ठगते थे। कनाडा पुलिस की शिकायत पर धरे।

विगत कुछ सप्ताह पूर्व कनाडियन पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जानकारी में लाया गया कि कुछ काल सेन्टर देहरादून में चल रहे है, जो कनाडा, यू.के., आस्ट्रेलिया, यू.एस.ए.आदि इंग्लिश कन्टरी में फोन कर स्वयं को प्रतिष्ठित कम्पनी का तकनीकी सहायक बताकर उनके सिस्टम में तकनीकी कमियां आने व उन्हें दूर करने के एवज […]

विगत कुछ सप्ताह पूर्व कनाडियन पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून की जानकारी में लाया गया कि कुछ काल सेन्टर देहरादून में चल रहे है, जो कनाडा, यू.के., आस्ट्रेलिया, यू.एस.ए.आदि इंग्लिश कन्टरी में फोन कर स्वयं को प्रतिष्ठित कम्पनी का तकनीकी सहायक बताकर उनके सिस्टम में तकनीकी कमियां आने व उन्हें दूर करने के एवज में अवैध रूप से धन अर्जन कर धोखाधडी कर रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 29-01-19 को वादी श्री भूपेन्द्र सिंह पुत्र बलवीर सिंह बिन्दा नि0 जीवन पार्क उत्तम नगर दिल्ली  द्वारा थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-47/19 धारा 417,418,419, 420, 467, 468, 469, 471 भादवि व 43/ 66 सी, डी0 आई0टी0 एक्ट व  थाना क्लेमनटाउन पर मु0अ0सं0 11 व 12/19 धारा 417,418,419, 420, 467, 468, 469, 471 भादवि व 43/ 66 सी, डी.आई.टी. एक्ट पंजीकृत कराया गया।

अपराधी उच्च शिक्षित है तथा साइबर एक्सपर्ट हैं, बाहरी देशों में फोन कर स्वयं को भारत में प्रतिष्ठित कम्पनी का तकनीकी सहायक बताकर उनके सिस्टम में कुछ तकनीकी कमियां आने व उन्हें दूर करने के एवज में अवैध रूप से धन अर्जित कर धोखाधडी करते हैं।

घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,  द्वारा पुलिस अधीक्षक, नगर देहरादून महोदया के नेतृत्व में अलग-अलग चार टीम गठित की गयी, जिसमें दिनांक 30-01-19 को पुलिस टीम द्वारा एक साथ सम्बन्धित स्थानों पर (सन्धु सेण्टर ट्रांसपोर्ट नगर पटेलनगर, बिजनेस पार्क क्लेमनटाउन) दबिश दी गयी तो उक्त स्थानों से 05 अभियुक्त गण को मय उपकरण कम्प्यूटर, लैपटाप, हार्ड डिस्क, रजिस्टर आदि कब्जे पुलिस लिया गया। अभियुक्त गण मूल रूप से बाहरी प्रदेशों के हैं तथा साइबर एक्सपर्ट व उच्च शिक्षित है।

*नाम/पता गिरफ्तार अभियुक्त-*

1-रंजन कुमार पुत्र विजय कुमार नि0 ग्राम सुदना थाना डाल्टनगंज जिला पलामू झारखण्ड हाल नि0 मयंक बंसल नि0 सेवला खुर्द चन्दबनी पटेलनगर उम्र-26 वर्ष, *शिक्षा* -एम0एस0सी0, बी0एड0

2-मयंक बंसल पुत्र सुरेश बंसल नि0 सेवला खुर्द चन्द्रबनी पटेलनगर देहरादून उम्र-28 वर्ष, *शिक्षा* -स्नातक

3-राजा लांबा पुत्र कुमार लांबा नि0 सलाई गांव पोस्ट आफिस भगवन्त पुर थाना राजपुर देहरादून।

4-संदीप राणा पुत्र करतार चंद नि0 चोइला चन्द्रबनी थाना पटेलनगर उम्र-41 वर्ष

5-अंशुल श्रीवास्तव पुत्र त्रिपुरारी नि0 407 राक वेली अपार्टमेंट, जी0एम0एस0 रोड, थाना पटेलनगर, देहरादून।

*बरामद माल का विवरणः-*

1- हार्ड डिस्क-27

2- कम्प्यूटर/सर्वर-04

3- लैपटाप-03

4- मोबाइल-03

5- पेन ड्राइव-01

*गिरफ्तार/बरामद करने वाली पुलिस टीम*

1-श्री पंकज गैरोला, क्षेत्राधिकारी सदर, देहरादून।

2- श्री शेखर चन्द्र सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर, देहरादून

3- श्री सूर्यभूषण सिंह नेगी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पटेलनगर मय पुलिस टीम थाना पटेलनगर

4-श्री ऐश्वर्य पाल, प्रभारी एस0ओ0जी0 मय एस0ओ0जी0 टीम देहरादून

5-श्री हेमन्त खण्डूरी, थानाध्यक्ष बसन्त विहार मय पुलिस टीम थाना बसन्त विहार देहरादून।

6-उ0नि0 श्री सुनील कुमार, प्रभारी थाना क्लेमनटाउन मय पुलिस टीम थाना क्लेमनटाउन देहरादून।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts