ब्रेकिंग न्यूज़ : इन जिलों में कल छुट्टी की घोषणा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर कल 7 फरवरी को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी,उत्तरकाशी, चमोली,चंपावत और रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारियों ने अपने आदेश में बताया कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारी बारिश की आशंका के चलते […]

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर कल 7 फरवरी को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है।

पिथौरागढ़ , अल्मोड़ा, बागेश्वर, टिहरी, पौड़ी,उत्तरकाशी, चमोली,चंपावत और रुद्रप्रयाग के जिला अधिकारियों ने अपने आदेश में बताया कि मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भारी बारिश की आशंका के चलते 7 फरवरी को समस्त शासकीय अशासकीय विद्यालयों(  कक्षा 1 से 12 तक के समक्ष समस्त शैक्षणिक संस्थानों) तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा।

टिहरी की जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने अपने आदेश में कहा कि इन संस्थानों के प्रधानाचार्य तथा अध्यापकों सहित तमाम कर्मचारी अपने अपने विद्यालय और कार्यालय में यथावत बने रहेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार कल बर्फबारी और वर्षा से तापमान में भारी गिरावट होने की भी आशंका है।

आपसे अनुरोध है कि जो भी खबर आपको जनहित में उचित लगे, उसे अधिक से अधिक शेयर कीजिए ! पर्वतजन की खबरों को पढ़ने के लिए यदि आपने पर्वतजन का फेसबुक पेज लाइक नहीं किया है तो कृपया पेज जरूर लाइक कीजिए और अन्य पाठकों को भी लाइक करने के लिए इनवाइट कीजिए ! यह आपका अपना न्यूज़ पोर्टल है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts