एक्सक्लूसिव: 28 मौतों के बाद जागे अधिकारी।पकड़ा 12000लीटर कच्चा माल

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के रुड़की में जहरीली शराब पीकर 28 मौतों के बाद, अवैध शराब पकड़ने के लिए विभाग जागा और छापेमारी कर 12000 लीटर शराब बनाने वाली लहन नष्ट कर दी । उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से लगे वन क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल आबकारी परिवर्तन दल ने कच्ची शराब की तलाश […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के रुड़की में जहरीली शराब पीकर 28 मौतों के बाद, अवैध शराब पकड़ने के लिए विभाग जागा और छापेमारी कर 12000 लीटर शराब बनाने वाली लहन नष्ट कर दी ।
उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर से लगे वन क्षेत्रों में कुमाऊं मंडल आबकारी परिवर्तन दल ने कच्ची शराब की तलाश में दबिशें दीं।

विभाग ने आज बाजपुर के कोसी नदी के किनारे बसे कई गांवों में प्रवर्तन दल के सहायक आयुक्त अशोक सिन्हा के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने की छापेमारी की।

विभाग ने लगभग आधा दर्जन गांव में छापेमारी के बाद कुल 12000 लीटर लहन नष्ट कर दी। ये लहन लगभग ढाई सौ लीटर शराब के बराबर है। बरामद की गई एक दर्जन से अधिक शराब की भट्टियां नष्ट की गई हैं।

आबकारी प्रवर्तन दल की छापेमारी देखकर तस्कर अवैध शराब भट्टियां छोड़कर भाग गए। विभाग की छापेमारी में लहन से शराब बनते पाई गई जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया।

Also Read This

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

ब्रेकिंग: जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अंकिता भंडारी हत्याकांड के आरोपी, जानिए क्या कुछ हुआ!

नैनीताल: कमल जगाती उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में दोषी ठहराए गए मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य समेत तीनों आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर नैनीताल...

Related Posts