दुखद : पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली में खाई में गिरे वाहन तीनों दुर्घटनाओं में 6 की मौत

पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में आज का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। कोटद्वार से सतपुली के रास्ते पर कुल्हाड़ बैंड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति शेखर दत्त घायल हो गए तथा विक्रम पुत्र देव सिंह तथा बलवंत […]

पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी में आज का दिन दुर्घटनाओं के नाम रहा। कोटद्वार से सतपुली के रास्ते पर कुल्हाड़ बैंड पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार 3 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। इसमें एक व्यक्ति शेखर दत्त घायल हो गए तथा विक्रम पुत्र देव सिंह तथा बलवंत पुत्र केसर सिंह मृत्यु हो गई।

दोपहर लगभग 1:00 बजे कार संख्या यूके 15a 7131 कोटद्वार से सतपुली की ओर जा रही थी कि रास्ते में गहरी खाई में संतुलन बिगड़ने से गिर गई। घायल का उपचार कोटद्वार जिला चिकित्सालय में हो रहा है।

चमोली के गोपेश्वर में भी एक बारात वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है।

यह बारात वाहन घाट ब्लॉक के मटई गांव से गोपेश्वर जा रहा था। मृतक रायसिंह कठैत और देवी प्रसाद नौटियाल मटई गांव के रहने वाले थे और बारात में जा रहे थे।

उत्तरकाशी में भी चिन्यालीसौड़-जोगत मार्ग पर एक जेसीबी के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक गंभीर घायल हो गया। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया है। मृतक गोपाल सिंह उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि शुभम पुत्र मोतीलाल का स्वास्थ्य अब सामान्य है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts