हरिद्वार लोकसभा पर नजर सदन के बाहर हरीश रावत का शक्ति प्रदर्शन

लोकसभा चुनाव २०१९ से ठीक पहले हरीश रावत ने आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर संदेश दे दिया है कि उनके बिना उत्तराखंड में कांग्रेस अभी खड़ी नहीं हो सकती। हरीश रावत ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर किसानों की समस्याओं को लेकर सदन के बाहर जो मजमा जोड़ा, उससे सत्तापक्ष ही नहीं, कांग्रेस के […]

लोकसभा चुनाव २०१९ से ठीक पहले हरीश रावत ने आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर संदेश दे दिया है कि उनके बिना उत्तराखंड में कांग्रेस अभी खड़ी नहीं हो सकती। हरीश रावत ने गन्ना किसानों के भुगतान से लेकर किसानों की समस्याओं को लेकर सदन के बाहर जो मजमा जोड़ा, उससे सत्तापक्ष ही नहीं, कांग्रेस के भीतर हरीश रावत को नीचा दिखाने वाले भी बैकफुट पर हैं।


हरीश रावत का यह सांकेतिक उपवास यूं तो गन्ना किसानों के भुगतान में विलंब, चीनी मिल मालिकों द्वारा किसानों को हतोत्साहित करने, प्रदेश में बेरोजगारी और महंगाई के साथ-साथ अवैध शराब के कारोबार के संदर्भित बताया गया, किंतु हरीश रावत ने जिस अंदाज में धरने से पहले भीड़ जुटाई, चारों ओर हरीश रावत ही हरीश रावत छा गए।


हरीश रावत ने इस धरना प्रदर्शन के साथ-साथ हरिद्वार लोकसभा को फोकस किए रखा। हरिद्वार के जनप्रतिनिधियों, विधायकों व किसानों के बीच छोटे-बड़े नेताओं के बीच भीड़ जुटाकर हरीश रावत सदन के बाहर ही अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में कामयाब रहे।

 

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts