बिग ब्रेकिंग : देहरादून के कॉलेज में कश्मीरी छात्र की सैनिकों पर अभद्र टिप्पणियां

देहरादून के सुभारती कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र द्वारा सोशल मीडिया में सैनिकों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आज विवाद गरमा गया है। टिप्पणी करने वाले छात्र ने माहौल बिगड़ता देख न सिर्फ अपनी पोस्ट हटा दी है बल्कि अब माफी वाली पोस्ट भी शेयर की है कि उससे गलती हो गई थी। […]

देहरादून के सुभारती कॉलेज के एक कश्मीरी छात्र द्वारा सोशल मीडिया में सैनिकों पर की गई अभद्र टिप्पणी के बाद आज विवाद गरमा गया है। टिप्पणी करने वाले छात्र ने माहौल बिगड़ता देख न सिर्फ अपनी पोस्ट हटा दी है बल्कि अब माफी वाली पोस्ट भी शेयर की है कि उससे गलती हो गई थी। कॉलेज प्रशासन ने छात्र को निलंबित कर दिया है।

कश्मीरी छात्र द्वारा सैनिकों के खिलाफ की गई टिप्पणी के बाद देहरादून के छात्र नेताओं द्वारा वंदे मातरम और भारत माता की जय के साथ पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे से देहरादून में माहौल गरमाया हुआ है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/AYdPGIlQdsQ

पुलवामा पर देहरादून में संघर्ष पुलवामा में हुए आतंकी हमले की गूंज पूरे देश के साथ आज देहरादून में भी सुनाई दे रही है। विधानसभा में श्रद्धांजलि के बाद अब देहरादून के कॉलेजों में जोरदार नारेबाजी चल रही है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/zN7K8tOIvNo

पुलिस तैनात है और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है।

प्रिय पाठकों आपसे अनुरोध है कि जो भी खबर आपको जनहित में पसंद आती है उसे शेयर जरूर कीजिए। पर्वतजन के फेसबुक पेज को भी लाइक कीजिए।

हालांकि बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सुभारती कालेज प्रबंधन ने मैसेज भेजने वाले छात्र कैशर राशिद पुत्र हाजी अब्दुल राशिद बीएमआरआईटी प्रथम वर्ष छात्र, श्रीदेव सुमन सुभारती मेडिकल कॉलेज को कारण बताओ नोटिस जारी कर कालेज से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कालेज में एक जांच कमेटी गठित कर दी गई है।

 

 

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts