पुलवामा के शहीदों पर वेतन और पेंशन न्यौछावर

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के साथ की गई दर्दनाक वारदात के बाद आज उत्तराखंड के विधायकों ने अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्री, विधायक एक माह का वेतन देंगे। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक माह की पेंशन और उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन […]

पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों के साथ की गई दर्दनाक वारदात के बाद आज उत्तराखंड के विधायकों ने अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। उत्तराखंड सरकार के सभी मंत्री, विधायक एक माह का वेतन देंगे।
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने एक माह की पेंशन और उत्तराखंड आईएएस एसोसिएशन ने एक दिन का वेतन देने का ऐलान किया है। रुड़की के भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा ने छह माह का वेतन शहीदों के परिजनों को देने का निर्णय लिया है। वहीं विधायक देशराज कर्णवाल ने बाघा बार्डर पर जाकर धरना देने का ऐलान किया है। पूरे प्रदेशभर से आक्रोश और गुस्से की लहर महसूस की जा रही है। प्रदेशभर के सभी थाने अलर्ट पर रखे हैं।


पुलवामा की घटना के बाद सभी राजनैतिक दलों के नेताओं ने अपने सामाजिक, राजनैतिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। सभी लोग शहीदों को श्रद्धांजलि देने वाले कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं।

Also Read This

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

8 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, 1 लाख रुपये का जुर्माना

देहरादून। ऋषिकेश क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ यौन अपराध के मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी...

Related Posts