एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड के एक और मेजर सहित चार सिपाही शहीद

मेजर चित्रेश बिष्ट के सर्वोच्च बलिदान के बाद उनकी चिता को मुखाग्नि देने से पहले एक और अशुभ समाचार आया है। चित्रेश की शहादत के अगले ही दिन रविवार रात को पुलवामा के पिंगलिन क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर विभूति ढौंडियाल सहित चार सिपाही शहीद हो गए। जम्मू में सोमवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ […]

मेजर चित्रेश बिष्ट के सर्वोच्च बलिदान के बाद उनकी चिता को मुखाग्नि देने से पहले एक और अशुभ समाचार आया है। चित्रेश की शहादत के अगले ही दिन रविवार रात को पुलवामा के पिंगलिन क्षेत्र में आतंकियों से मुठभेड़ में मेजर विभूति ढौंडियाल सहित चार सिपाही शहीद हो गए। जम्मू में सोमवार सुबह आतंकियों से मुठभेड़ में देहरादून नेश्विवला रोड के डंगवाल मार्ग निवासी 55 आरआर के 31 वर्षीय मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल शहीद हो गये। तीन बहनों के इकलौते भाई थे विभूति। डेढ साल पहले ही हुई थी शादी। पिताजी स्व. केएन ढौडियाल सीडीओ आफिस में थे। घर में अभी दादी व मां मौजूद हैं।

मेजर तथा चारों सिपाही 55 राष्ट्रीय राइफल से हैं। मेजर वी एस ढौंडियाल के अलावा हेड कांस्टेबल सेवाराम, सिपाही अजय कुमार और सिपाही हरि सिंह इसमें शहीद हो गए तो एक स्थानीय नागरिक मुस्ताक अहमद मुठभेड़ में घायल हो गया। साथ ही एक आम नागरिक भी इस घटना में मारा गया। घटनास्थल पर पैरा कमांडो फोर्स ने मोर्चा संभाल लिया है।

Also Read This

रोडवेज में बेटिकट यात्रा का खेल: पहली टीम ने रूपये लेकर छोड़ा, दूसरी ने पकड़ा

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में बेटिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए तैनात प्रवर्तन तंत्र ही अब सवालों के घेरे में आ...

सावधान: रातभर बारिश से यमुनोत्री हाईवे कई जगह बाधित,टौंस और यमुना चेतावनी स्तर के करीब

उत्तरकाशी, 11 अगस्त। नीरज उत्तराखंडी जनपद उत्तरकाशी में सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। जिला आपातकालीन परिचालन...

Related Posts