पांच पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण, आयुर्वेद विवि के कुलसचिव बने रामजी शरण शर्मा

शासन ने पांच पीसीएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी द्वारा हस्ताक्षरित स्थानांतरण सूची में पांच पीसीएस अधिकारियों में अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद से रामजी शरण शर्मा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून एवं कुलसचिव उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अरविंद कुमार पांडेय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देहरादून के पद से अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा, हरबीर सिंह को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल तथा सचिव, जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल के पदभार से अवमुक्त कर दिया गया है। उनके शेष पदभार यथावत बने रहेंगे। इसके अलावा कैलाश सिंह टोलिया को अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) नैनीताल तथा बीएल फिरमाल को बाध्य प्रतीक्षा से अपर जिलाधिकारी पौड़ी के पद स्थानांतरित किया गया है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts