पहाड़ के सरकारी स्कूल से पढा छात्र बना अंतरिक्ष वैज्ञानिक  

आनंद नेगी घनसाली विकासखण्ड भिलंगना के राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज, घुमेटीधार से पढाई कर चुका छात्र नवलकिशोर भद्री का पीआरएल (भौतिक अनसंधान प्रयोगशाला) मे अंतरिक्ष वैज्ञानिक शोध के लिए चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों मे खुशी का माहौल बना हुआ है। टिहरी जनपद के जाखणीधार ब्लाक के ग्राम पंचायत खांड […]

आनंद नेगी

घनसाली विकासखण्ड भिलंगना के राजकीय इण्टरमीडिएट कालेज, घुमेटीधार से पढाई कर चुका छात्र नवलकिशोर भद्री का पीआरएल (भौतिक अनसंधान प्रयोगशाला) मे अंतरिक्ष वैज्ञानिक शोध के लिए चयन हुआ है। छात्र की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों मे खुशी का माहौल बना हुआ है।

टिहरी जनपद के जाखणीधार ब्लाक के ग्राम पंचायत खांड गांव का नवलकिशोर भद्री पुत्र श्री सोहनलाल भद्री की प्राथमिक शिक्षा अपने ननिहाल द्वारी से सरस्वती शिशु मन्दिर पिलखी तथा कक्षा 6 से कक्षा 12 तक राजकीय इण्टर कालेज घुमेटीधार मे सम्पन्न हुई कक्षा 12 मे नवलकिशोर ने उत्तराखण्ड बोर्ड से प्रदेश मे चौथा स्थान प्राप्त किया था। परिवार मे आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नवलकिशोर ने ननिहाल से शिक्षा दीक्षा ग्रहण की है तथा मेहनत व लगन के बल पर उन्होने बारहवीं के बाद छात्रवृति की परीक्षा पास कर अपनी आगे की पढाई के लिए खर्चे की व्वस्था की है। इण्टर मे प्रदेशस्तर पर चौथा स्थान प्राप्त करने के बाद भारत सरकार से 80 हजार रूपये स्कालरशिप के तौर पर मिलने के बाद एमएससी तक की पढाई पूरी की जिसके बाद उनका चयन अंतरिक्ष वैज्ञानिक के तौर पीआरएल (फिजिकल रिसर्च लैब्रोटरी) नवरंगपुरा, अहमदाबाद (गुजरात) के लिए हुआ है। अपनी इस सफलता का श्रेय नवलकिशोर भद्री ने अपनी मेहनत और लगन के साथ साथ अपने सभी गुरूजनो, माता-पिता एवं अपने ननिहाल कोे दिया है उनका कहना है कि लोगों को सरकारी विद्यालयों के प्रति अपना नजरिया बदलने की जरूरत है उन्होने कहा कि मेहनत एवं लगन से अध्ययन करने वाले बच्चों को सुनहरा भविष्य बनाने के  लिए सरकारी विद्यालयों से बहुत अच्छी मदद मिलती है!

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts