ब्रेकिंग :खाई में गिरी कार, 6 घायल। 108 सेवा तेल न होने से नहीं पहुंची

धनंजय ढौंडियाल  पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में दिउली के पैंयाखाल में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस में 6 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह  11 बजे की है। घायलों ने 108 सेवा को फोन लगाया तो फोन करने के बाद भी 108 सेवा मौके पर नहीं पहुंची। मौके […]

धनंजय ढौंडियाल 

पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर ब्लॉक में दिउली के पैंयाखाल में एक कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस में 6 लोग घायल हो गए। यह घटना सुबह  11 बजे की है।

घायलों ने 108 सेवा को फोन लगाया तो फोन करने के बाद भी 108 सेवा मौके पर नहीं पहुंची।

मौके पर पहुंचे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तथा जिला पंचायत सदस्य गीता राणा ने 108 को फोन लगाया तो एंबुलेंस में तेल ना होने का रोना रोते हुए 108 सेवा ने मौके पर पहुंचने से असमर्थता जताई। 108 सेवा के कर्मियों ने बताया कि बाद में वह किसी तरह सुपरवाइजर के व्यक्तिगत धन से गाड़ी में तेल डलवा कर मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों ने किसी तरह अपने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है और मौके पर मित्र पुलिस भी समय पर नहीं पहुंची।

कार का नंबर यूके 0707AH4931 है। यह कार मारुति की स्विफ्ट डीजल कार है और दीपक के नाम पर रजिस्टर्ड है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts