सांसद बलूनी ने खींची एक और रेखा 

उत्तराखंड में ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत विधायक और सांसद मंत्री मुख्यमंत्री कोई भी ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं जिसने आज तक अपने क्षेत्र में बिना उद्घाटन के कोई कार्यक्रम शुरू करवाया हो इस कड़ी में आज राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बड़ी लाइन खींचते हुए स्पष्ट कर दिया है उत्तराखंड जैसे नवोदित […]

उत्तराखंड में ग्राम प्रधान से लेकर क्षेत्र पंचायत जिला पंचायत विधायक और सांसद मंत्री मुख्यमंत्री कोई भी ऐसा जनप्रतिनिधि नहीं जिसने आज तक अपने क्षेत्र में बिना उद्घाटन के कोई कार्यक्रम शुरू करवाया हो इस कड़ी में आज राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने एक बड़ी लाइन खींचते हुए स्पष्ट कर दिया है उत्तराखंड जैसे नवोदित राज्य में काम करने की जरूरत है और काम होगा तो जनता को लोकार्पण और उद्घाटन जैसे समारोह से राहत नहीं मिलेगी बल्कि काम से राहत मिलेगी।

राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने अपनी सांसद निधि से लगभग पूर्ण हो चुके कोटद्वार और उत्तरकाशी आईसीयू एवं वेंटीलेटर सेंटर के सम्बन्ध में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव को पत्र भेजकर कहा है कि आईसीयू सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण होते ही उद्घाटन की औपचारिकता की प्रतीक्षा करने के बजाय तत्काल उसे जनता की सेवा में समर्पित कर दिया जाए।

सांसद बलूनी ने कहा की जनता के धन से जनता के लिए तैयार की गई सुविधा तत्काल जनता की सेवा में समर्पित हो जानी चाहिए. हमें शिलान्यास, उद्घाटन आदि की औपचारिकताओं से ऊपर उठकर व्यवहारिक होने की आवश्यकता है. समय के साथ हमें अपनी कार्यसंस्कृतियों में बदलाव करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आईसीयू का निर्माण पूर्ण होते ही उसे तत्काल जनता की सेवा में प्रारंभ कर देना चाहिए. ऐसा न हो कि उद्घाटन की औपचारिकताओं के कारण तैयार आईसीयू होते हुए भी कोई महत्वपूर्ण जीवन संकट में ना पड़ जाए क्योंकि तैयार होते ही यह जनता की स्वतः संपत्ति है।

सांसद बलूनी ने कहा कि संतोषजनक समय में आईसीयू सेंटर का निर्माण पूर्ण हुआ है। इनका कुशल संचालन हो और अपेक्षित मेडिकल स्टाफ की तैनाती कर जनता को सुविधा देना हमारी प्राथमिकता है. दुर्गम क्षेत्रों में आईसीयू सेंटर गंभीर रोगियों के लिए वरदान साबित होंगे।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts