आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला। 12 मिराज विमानों ने की बमबारी। जैश के कंट्रोल रूम तबाह। सोशल मीडिया में उत्साह

भारत ने एलओसी के पास तड़के सुबह 3:30 बजे अपने एक दर्जन मिराज विमानों से लगभग 1000 किलो बम बरसा कर जैश ए मोहम्मद का अल्फा 3 कंट्रोल रूम पूरी तरह से तबाह कर दिया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में घुसकर वायु सेना की इस बमबारी से सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है। […]

भारत ने एलओसी के पास तड़के सुबह 3:30 बजे अपने एक दर्जन मिराज विमानों से लगभग 1000 किलो बम बरसा कर जैश ए मोहम्मद का अल्फा 3 कंट्रोल रूम पूरी तरह से तबाह कर दिया। पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके में घुसकर वायु सेना की इस बमबारी से सैकड़ों आतंकियों के मारे जाने की खबर है।

पर पाकिस्तान के सेनानायक आसिफ गफूर ने ट्वीट किया है कि भारतीय सेना अभिमान मुजफ्फराबाद इलाके में घुस आया था जिसे उन्होंने तुरंत जवाबी हमला कर लौटा दिया।

पाकिस्तान ने किसी तरह के नुकसान और हमले से इनकार किया है। खबर है कि लगभग 21 मिनट की बमबारी में पाकिस्तान के 300 अधिक आतंकी मारे गए।

पुलवामा में सैनिकों की शहादत से दुखी भारत की इस जवाबी कार्रवाई से उत्तराखंड में भी खुशी की लहर है। इस हमले की सूचना मिलते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई और लोग इसे पुलवामा का बदला करार दे रहे हैं।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts