ब्रेकिंग : मैक्स वाहन गिरा, तीन की मौत,आठ घायल

जगदम्बा कोठारी/रूद्रप्रयाग आज सुबह लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर रुद्रप्रयाग के तूना-बोंटा मोटर मार्ग पर बरसू बैंड के निकट एक मैक्स वाहन संख्या Uk13 Ta 0146 बारिश और फिसलन के कारण अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन लोंगों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह वाहन बरसू से रुद्रप्रयाग मुख्यालय आ रहा था। […]

जगदम्बा कोठारी/रूद्रप्रयाग
आज सुबह लगभग 9 बजकर 45 मिनट पर रुद्रप्रयाग के तूना-बोंटा मोटर मार्ग पर बरसू बैंड के निकट एक मैक्स वाहन संख्या Uk13 Ta 0146 बारिश और फिसलन के कारण अनियंत्रित दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमे तीन लोंगों की मौके पर ही मौत हो गयी। यह वाहन बरसू से रुद्रप्रयाग मुख्यालय आ रहा था। वाहन सड़क से लगभग 60 मीटर नीचे दो बैंड से लुडककर खेड़ी नामक स्थान पर गिरा। सूचना पर कोतवाल रूद्रप्रयाग मय फोर्स मौके पर पहुंचे और उन्होने राहत और बचाव कार्य किया। वाहन मे चालक समेत कुल 11 लोग बैठे थे। सभी लोग रूद्रप्रयाग जनपद के ही निवासी थे। शेष आठ घायलों को 108 सेवा के माध्यम से जिला चिकित्सालय पहुंचाया  गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

मृतकों का विवरण
1- अनिल (34) पुत्र बलवंत सिंह निवासी ग्राम खेड़ी
2-अंकित सिंह(15) पुत्र ताजबर सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका
3- भागवत सिंह (55) निवासी ग्राम ग्वैफड़

*घायलों का विवरण*

1- जगदीश (46) वाहन चालक
पुत्र शम्भू निवासी ग्राम तिलणी
2- देवेन्द्र सिंह (35) पुत्र उम्मेद सिंह निवासी ग्राम खेड़ी
3- जय सिंह (42) पुत्र आलम सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका
4- दीवान सिंह (70) पुत्र भोला सिंह निवासी ग्राम क्यार्क
5- विनोद सिंह (36) सलोप सिंह निवासी ग्राम घण्डयालिका
6- अजय सिंह (21) पुत्र राकेश सिंह निवासी घण्डयालिका
7- हेमा देवी (30) पत्नी देवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम खेड़ी
8- कुमारी शिवानी (16) पुत्री ताजबर सिंह निवासी घण्डयालिका

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts