मित्र पुलिस ने युवती को पीट-पीट कर किया बेहोश

उधम सिंह नगर जिले में किराएदारों के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम ने किराएदार युवती को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। उसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना ट्रांजिट कैंप थाने के आजाद नगर मोहल्ले की है। पुलिस किराएदारों  के […]

उधम सिंह नगर जिले में किराएदारों के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम ने किराएदार युवती को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई।

उसके साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी पीटा, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना ट्रांजिट कैंप थाने के आजाद नगर मोहल्ले की है। पुलिस किराएदारों  के सत्यापन के दौरान तरनजीत सिंह के घर पर पहुंची। सत्यापन के दौरान परिवार के मुखिया ने भवन स्वामी से पूछ कर सत्यापन के कागजों पर हस्ताक्षर करने को कहा। इस बात पर नाराज पुलिसकर्मियों ने कहासुनी शुरू कर दी और इतने में

पुलिसकर्मी उनसे मारपीट करने लगे।

उनके बचाव में आई पत्नी कांता, बहन कुसुम लता और मां माया देवी से भी महिला पुलिस कर्मियों ने मारपीट की और कांता को काफी देर तक पीटते रहे।

मौके पर भीड़ जुटने लगी तो पुलिसकर्मी चले गए। परिवार वालों को काफी चोटें आई हैं तथा बहन कुसुम लता बेहोश हो गई। ट्रांजिट कैंप थाना अध्यक्ष में मारपीट की घटना से इनकार किया है, जबकि पिटे हुए लोग अस्पताल में इलाज करा रहे हैं।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts