एक्सक्लूसिव वीडियो : आश्वासनों से तंग ग्रामीण खुद बना रहे सड़क।

हर्षमणि उनियाल  टिहरी जिले में कांगड़ा गांव के लोग लगातार 10 दिनों से भूखे प्यासे सड़क का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने उनकी मांग नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही हाथों में कुदाल और फावड़े उठा लिए, हालांकि 10 दिन होने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अथवा […]

हर्षमणि उनियाल 
टिहरी जिले में कांगड़ा गांव के लोग लगातार 10 दिनों से भूखे प्यासे सड़क का निर्माण कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि किसी ने उनकी मांग नहीं मानी तो फिर उन्होंने खुद ही हाथों में कुदाल और फावड़े उठा लिए, हालांकि 10 दिन होने के बावजूद कोई भी जिम्मेदार अधिकारी अथवा जनप्रतिनिधि इस मामले का संज्ञान लेने के लिए आगे नहीं आया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/EgiJriKgimQ

ग्रामीणों का कहना है कि उनके जिले के जिला अधिकारी भी एक महिला है किंतु 10 दिनों से भूखे प्यासे अपने बच्चों को अकेला छोड़ कर ग्रामीण महिलाएं सड़क निर्माण में लगी है लेकिन कोई भी का संज्ञान लेने के लिए आगे नहीं आया।

गौरतलब है कि ग्रामीण 26 साल से सड़क की मांग कर रहे थे इसके बाद राज्य बने हुए 19 साल हो गए हैं।

कांगड़ा गांव 10 किलोमीटर की चढ़ाई पर स्थित है। यहां के लोग बिजली, पानी, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। इस गांव के लिए 5 किलोमीटर सड़क के प्रथम चरण की स्वीकृति 4 साल पहले हो गई थी लेकिन अभी भी यह योजना अधर में लटकी हुई है। दूसरे चरण की फाइल शासन में अटकी है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts