बिग ब्रेकिंग : पर्यटन विकास परिषद कार्यालय पर छापा। जांच जारी

देहरादून में पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम ने आज छापेमारी की। तथा पर्यटन निदेशक से पूछताछ की। निदेशालय में इनकम टैक्स की टीम और पुलिस की काफी मौजूदगी है। देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में छापेमारी के कारण सत्ता के गलियारों में चर्चाएं काफी गर्म […]

देहरादून में पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय पर इनकम टैक्स की टीम ने आज छापेमारी की। तथा पर्यटन निदेशक से पूछताछ की। निदेशालय में इनकम टैक्स की टीम और पुलिस की काफी मौजूदगी है।

देहरादून के गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन विकास परिषद के कार्यालय में छापेमारी के कारण सत्ता के गलियारों में चर्चाएं काफी गर्म हैं। पर्यटन विकास परिषद के अधिकारियों ने अपने अपने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए हैं तथा कोई भी इस पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। अधिकारियों के मोबाइल जप्त कर दिए गए हैं। जांच पूरी होने पर उनके मोबाइल लौटा दिए जाएंगे।

वहीं इनकम टैक्स कार्यालय के सूत्रों के अनुसार अभी कार्यवाही चल रही है, जांच पूरे होने के बाद सार्वजनिक तौर पर भी सूचना दे दी जाएगी। टीडीएस की डिप्टी कमिश्नर अमनदीप कौर के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है।

पर्वतजन के सूत्रों के अनुसार पर्यटन विकास परिषद ने कई कार्यदायी संस्थाओं के लेन-देन में टीडीएस का सही हिसाब किताब नहीं रखा है, साथ ही ठेकेदारों ने टीडीएस की जानकारी छुपाई थी। टैक्स डिपार्टमेंट को सूचना मिलने पर यह छापेमारी की गई है।

Also Read This

बड़ी खबर: सावन में चमका सोना, चांदी में गिरावट;  जानें आज के ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सावन के महीने में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।मंगलवार 11 अगस्त 2026 के कारोबार में...

हादसा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार। चार लोग थे सवार

ब्रेकिंग न्यूज़(कमल जगाती, नैनीताल):- ऊत्तराखण्ड में नैनीताल के ताकुला में कार गहरी खाई में गिरी। लगभग 300 मीटर गहराई से पुलिस ने स्थानीय लोगों...

Related Posts