बिग ब्रेकिंग : बंट गए दायित्व। दो कैबिनेट मंत्री सहित 52 दायित्व धारी बनाए गए।

त्रिवेंद्र सरकार ने आज आचार संहिता से पहले 2 कैबिनेट मंत्री स्तर के दायित्व धारी सहित 52 महानुभावों को दायित्व प्रदान किया है। बलराज पासी तथा ज्योति गैरोला को राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह दोनों पद कैबिनेट मंत्री स्तर के हैं। इसके अलावा देहरादून के जितेंद्र रावत को युवा कल्याण […]

त्रिवेंद्र सरकार ने आज आचार संहिता से पहले 2 कैबिनेट मंत्री स्तर के दायित्व धारी सहित 52 महानुभावों को दायित्व प्रदान किया है। बलराज पासी तथा ज्योति गैरोला को राज्य स्तरीय जलागम परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह दोनों पद कैबिनेट मंत्री स्तर के हैं।

इसके अलावा देहरादून के जितेंद्र रावत को युवा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

हरिद्वार की कल्पना सैनी को अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है।

लेफ्टिनेंट सेवानिवृत्त केडी भूटिया देहरादून निवासी को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है।

कर्नल सेवानिवृत्त सीएम नौटियाल को राज्य सैनिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं को उत्तराखंड चार धाम विकास परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अब्बल सिंह बिष्ट को भागीरथी घाटी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

जोशीमठ निवासी रामकृष्ण रावत को उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

मूरत राम शर्मा को उत्तराखंड अनुसूचित जनजाति कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

अर्ध सैनिक कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भगत राम कोठारी को एवं चीनी विकास उद्योग बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है।

रविंद्र कटारिया को पशु कल्याण का उपाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

अमीचंद बाल्मीकि को सफाई कर्मचारी आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है तो अजय राजौर को सफाई कर्मचारी आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा सफाई कर्मचारी आयोग में चार सदस्य बनाए गए हैं। जयपाल बाल्मीकि, साकेत बाल्मीकि, विपिन चंचल, विनोद कुमार सदस्य बने हैं।

मजहर नईम नवाब को अल्पसंख्यक आयोग का उपाध्यक्ष बनाया गया है तथा उनके साथ 9 लोगों को सदस्य नियुक्त कर दिया गया है। जिसमें रफीक अहमद, असगर अली, राव काले खां, अब्दुल हफीज, हेमंत जोसफ, मास्टर शकील,  संतोष नागपाल, तस्लीम और गुलाम मुस्तफा हैं।

कृष्ण कुमार सिंघल को गढ़वाल मंडल विकास निगम का उपाध्यक्ष बनाया गया है। यह राज्यमंत्री स्तर का पद है। इसके साथ ही गढ़वाल मंडल विकास निगम में साथ सदस्य नियुक्त किए गए हैं जिनमें लोकेंद्र सिंह, अंजनी खंडेलवाल, आशुतोष वर्मा ,चंद्रप्रकाश लखेड़ा और राकेश कुमार रोहित व पुष्पा बर्थ वाल को निदेशक मंडल का सदस्य बनाया गया है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम का उपाध्यक्ष पद पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रेनू अधिकारी को सौंपा गया है। इसके अलावा कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक मंडल में 4 सदस्य नामित किए गए हैं जिनमें कमल जिंदल ,तारा दत्त पांडे, कुंदन बिष्ट ,राम सिंह कोरंगा हैं।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अशोक खत्री को उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही प्रख्यात उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी को इसमें सदस्य बनाया गया है। बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति में अन्य सदस्यों में इंद्रमणि गैरोला ,चंद्रकला ध्यानी ,अनिल कंसल, रामसूरत नौटियाल ऋषि सती ,अरुण मैठाणी धीरज पंचभैया और राजपाल सिंह पुंडीर को भी सदस्य नामित किया गया है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts