एक्सक्लूसिव वीडियो : भाजपा विधायक का चैंपियन पर पलटवार। कहा “निशंक हमारे नेता, दुष्प्रचार करना गलत”

विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन अब निशंक के खिलाफ अपनी बयानबाजी को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं।
 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन्हें नसीहत के कड़वे घूंट तो पिलाए ही, अब हरिद्वार के अन्य विधायक निशंक के पक्ष में एकजुट हो गए हैं।
 ज्वालापुर के विधायक सुरेश राठौड़ ने निशंक को हरिद्वार का सर्वमान्य नेता बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ प्रेस मीडिया के माध्यम से दुष्प्रचार करना गलत बात है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/ExzYNbsb2Jc

सुरेश राठौड़ ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वाधिक विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने वाले निशंक एकमात्र सांसद हैं। सुरेश राठौड़ ने कहा कि “वह पिछली बार 1,75,000 वोटों से लोकसभा का चुनाव जीते थे, इस बार वह 4 से 5 लाख वोटों से जीतेंगे। “
यही नहीं सुरेश राठौड़ ने। स्वामी यतींद्रानंद, संजय गुप्ता, प्रदीप बत्रा, आदेश चौहान आदि विधायकों का नाम लेते हुए बताया कि सभी चाहते हैं” निशंक हरिद्वार से उनका नेतृत्व करें।” सुरेश राठौर के इस बयान के बाद चैंपियन अपने बयान को लेकर रक्षात्मक मुद्रा में है।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts