एक्सक्लूसिव: मेरी मां कांग्रेसी – बीसी खंडूडी

पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी ने यह कहकर भाजपाइयों को चुप करा दिया है कि मेरी मां भी कांग्रेस में थी। “आज मेरा बेटा चला गया तो इसमें शोर मचाने वाली क्या बात है।” खंडूड़ी द्वारा अपनी मां को कांग्रेसी बताने के बाद भाजपाइयों को सांप सूंघ गया है। इस वीडियो में खंडूड़ी स्पष्ट रूप […]

पूर्व मुख्यमंत्री बी सी खंडूरी ने यह कहकर भाजपाइयों को चुप करा दिया है कि मेरी मां भी कांग्रेस में थी। “आज मेरा बेटा चला गया तो इसमें शोर मचाने वाली क्या बात है।”

खंडूड़ी द्वारा अपनी मां को कांग्रेसी बताने के बाद भाजपाइयों को सांप सूंघ गया है। इस वीडियो में खंडूड़ी स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि उनका बेटा कांग्रेस में गया है पाकिस्तान नहीं उसकी जो मर्जी वह करें, वह जहां मर्जी जाए।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/9PJ0ouVlMuk

उत्तराखंड के दो बार के मुख्यमंत्री जनरल भुवन चंद खंडूडी के बेटे मनीष खंडूरी द्वारा कांग्रेस में शामिल होने का विवाद भाजपा में समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा।

कल तक जो भाजपाई मनीष खंडूड़ी को ₹5 का सदस्य भी नहीं बता रहे थे वे कल आखरी समय तक मनीष खंडूड़ी को कांग्रेस में जाने से रोकते नजर आए।इस बीच खंडूड़ी के इस वीडियो से पहले उनके बेटे मनीष खंडूड़ी ने देहरादून के परेड ग्राउंड में अपने संबोधन में कहा कि वह अपने पिता जनरल भुवन चंद खंडूरी के आशीर्वाद से ही कांग्रेस में शामिल हुए हैं।बहरहाल खंडूड़ी के इस बयान के बाद कि उनकी मां कांग्रेसी थी, भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से बैकफुट पर है। इस वीडियो को देख कोई भी समझ सकता है कि बेटे के मोह में खंडूडी ने क्या कर डाला !

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts