वाह न्यूज : राहगीर ने लौटाया राजभवन के डाक्टर का नोटों से भरा पर्स

कभी कभी कुछ छोटी छोटी घटनाएँ बताती हैं कि संसार में आज भी अच्छे और ईमानदार लोगों की कमी नहीं है। डा. मेजर अरूण कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डिस्पेन्सरी राजभवन का पर्स जिसमें तमाम कार्ड व 5500 रूपये की धनराशि थी, सोमवार दिनांक 18/3/2019 को गांधी पार्क के पास गिर गया था। पर्स खोने […]

कभी कभी कुछ छोटी छोटी घटनाएँ बताती हैं कि संसार में आज भी अच्छे और ईमानदार लोगों की कमी नहीं है। डा. मेजर अरूण कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, डिस्पेन्सरी राजभवन का पर्स जिसमें तमाम कार्ड व 5500 रूपये की धनराशि थी, सोमवार दिनांक 18/3/2019 को गांधी पार्क के पास गिर गया था। पर्स खोने की सूचना डा. अरूण कुमार सिंह ने सम्बन्धित चौकी में कर दी थी। पर्स  लखविन्दर सिंह को मिला। लखविन्दर सिंह देहरादून स्थित रघुनाथ टेली काॅम में सैल्समैन है। श्री लखविन्दर ने पर्स में रखे पहचान पत्र से डा. सिंह के सम्पर्क नम्बर व अन्य जानकारी प्राप्त की तथा उन्हें सम्पर्क करके उनके खोये पर्स की जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार को श्री लखविन्दर ने राजभवन डिसपेन्सरी में आकर डा. अरूण कुमार सिंह को उनका पर्स सौंपा। पर्स में सभी कार्ड, दस्तावेज व पैसे यथास्थिति में पाए गए।
 डा. अरूण कुमार सिंह ने श्री लखविन्दर सिंह को धन्यवाद दिया तथा नकद पुरस्कार के साथ उन्हें सम्मानित किया। डा. अरूण कुमार सिंह ने कहा कि आज के परिवेश में श्री लखविन्दर ने ईमानदारी की मिसाल प्रस्तुत की है। उनके इस कार्य से लोगों को विशेषकर युवाओं को ईमानदारी की प्रेरणा मिलेगी। श्री लखविन्दर सिंह जैसे युवा समाज के लिए आदर्श है।
(श्री लखविन्दर सिंह मोबाईल नम्बर-9997677318)

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts