वायरल वीडियो : खंडूड़ी की रैली में कांग्रेसियों ने लगाया “मोदी जिंदाबाद” का नारा  

पौड़ी के व्हाट्सएप ग्रुपों में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जो आज की नामांकन रैली का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार पौड़ी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूरी की रैली में उस वक्त अजब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांग्रेसियों ने ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा दिया। […]

पौड़ी के व्हाट्सएप ग्रुपों में एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जो आज की नामांकन रैली का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार पौड़ी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूरी की रैली में उस वक्त अजब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांग्रेसियों ने ही नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगा दिया। हालांकि पर्वतजन इसकी पुष्टि नहीं करता।
 दरअसल मनीष खंडूरी के नामांकन के बाद कांग्रेस के झंडे डंडे थामे कुछ लोग नारेबाजी में मशगूल हो गए।
 यह रैली पौड़ी के रामलीला ग्राउंड में आयोजित की जा रही थी। नरेंद्र मोदी जिंदाबाद का नारा लगने से एकबारगी सभी सन्न रह गए।
अब इसको लेकर लोग चटखारे लेकर टिप्पणियां कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब भीड़ जुटाने के लिए लोग खरीद कर लाए जाएंगे तो फिर ऐसा ही होना है।
 यह बात भी सामने आ रही है कि जो लोग कुछ दिन पहले भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत की रैली में शामिल थे, उनमें से कई लोग आज मनीष खंडूडी की रैली में भी शामिल होने आ गए थे। कुछ का मकसद केवल भीड़ बढ़ाना था तो कुछ लोग ऐसे भी थे कि जिस भी दल ने कह दिया, उसी के साथ चल दिए। ऐसे में राजनीतिक प्रतिबद्धता किसी एक दल विशेष के साथ न होने के कारण जबान फिसलने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई।
हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि यह वीडियो फरवरी महीने का है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts