खाई में गिरा ट्रैक्टर-ट्राला, तीन की मौत, चार घायल

चमोली जनपद के पोखरी में एक ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं। दरअसल शुक्रवार को एक ट्रैक्कर ट्राला में करीब एक दर्जन नेपाली मजदूर पोखरी से रौता गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो […]

चमोली जनपद के पोखरी में एक ट्रैक्टर-ट्राला अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।, जिसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग जख्मी हो गए हैं।
दरअसल शुक्रवार को एक ट्रैक्कर ट्राला में करीब एक दर्जन नेपाली मजदूर पोखरी से रौता गांव की ओर जा रहा था। इसी बीच वाहन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्राला में सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को निटकवर्ती अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बाद में घायलों को श्रीनगर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया है।
मृतकों में इंद्र बहादुर बोरा (48) पुत्र मान बहादुर ग्राम-लम्सुख दल्लु जिला-देलेख नेपाल, धरमवीर (56) पुत्र प्रेम सिंह ग्राम-नसवाला पोस्ट-बड़ापुर बिजनौर और गीता देवी (42) पत्नी चंद्र बहादुर ग्राम-दुंगेश्वर जिला देलेक अंचल भेरी नेपाल शामिल हैं।

Also Read This

हादसा: गहरी खाई में गिरी अनियंत्रित कार , एक व्यक्ति की मौत

उत्तरकाशी, 20 नवंबर।नीरज उत्तराखंडी धरासू थाना क्षेत्र में धरासू से रुणवासा के बीच एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी।...

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

Related Posts