ब्रेकिंग: कांग्रेस प्रत्याशी को चुनाव आयोग का नोटिस। 48 घंटे मे मांगा जबाब

कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूडी को निर्वाचन आयोग का नोटिस,48 घंटे में मांगा जवाब
अनुज नेगी
पौड़ी।सोशल मीडिया में बिना निर्वाचन आयोग की अनुमति लिए प्रचार-प्रसार करना कांग्रेस को भारी पड़ गया है।
 गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूरी को जिला निर्वाचन विभाग ने नोटिस भेजा है। साथ ही 48 घंटों के भीतर जवाब पेश करने करने के निर्देश भी दिये हैं।
 दरअसल, लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित होने के साथ ही आचार संहिता लग चुकी है। जिसमें प्रत्याशियों और पार्टियों को निर्वाचन आयोग की अनुमति के बाद ही चुनावी प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिये गये हैं।
 कांग्रेस द्वारा गढ़वाल संसदीय सीट पर चुनाव लड़ रहे मनीष खंडूड़ी के समर्थन में सोशल मीडिया में बिना अनुमति के पोस्ट किया था।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एसके बरनवाल ने बताया कि गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी के पक्ष में युवा कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से बिना अनुमति लिए उनके पक्ष में प्रचार किया है, जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी को नोटिस भेजकर पूछा गया है कि किसकी अनुमति से सोशल मीडिया में ये प्रचार-प्रसार किया गया है !
इसके लिए जिला निर्वाचन विभाग ने मनीष खंडूड़ी और यूथ कांग्रेस को 48 घंटे के भीतर जवाब पेश करने के आदेश दिये हैं। उन्होंने कहा कि अगर तय समय के भीतर संतोषजनक जबाब नहीं दिया जाता है तो आयोग द्वारा उचित कार्रवाई की जाएगी।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts