डीजे धमाल और दबंग भाजपाई विधायक के ठुमकों का कमाल

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल हरियाणा के एक लोक गायक के साथ स्टेज पर नाचते नजर आ आए।
उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में बीजेपी के विधायक के ठुमके जोरों से वायरल हो रहे हैं। इसे चुनाव प्रचार के एक नए तरीके के रूप में भी देखा जा रहा है।

https://youtu.be/Le9tyJ1dTB8

रुद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में इस अनोखे तरीके से वोट देने की अपील की है। राजकुमार ठुकराल ने हरियाणा के गायक रॉकी मित्तल को बुलाकर अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्ययक्रआम में सिंगर रॉकी ने जब समा बांधा तो विधायक ने उन्होने फूलों से नहला दिया।
हरयाणवी गायक द्वारा अपने गाने में कहा जा रहा है :- हम आएंगे डंके की चोट पर, सारे लाएंगे मोदी मोदी बोल कर के कमल का बटन दबा, कहीं ईंट कहीं का रोड़ा सर्जिकल पर राहुल ने सेना का होंसला तोड़ा “* सिंगर के इस गाने पर विधायक राजकुमार ठुकराल ने ठुमके लगाए। इसी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी हुए सर्जिकल स्ट्राइक को जमकर भुना रही हैं।

अब यह अलग बात है कि चुनाव आयोग इस डीजे, डांस, धमाल और विधायक के ठुमकों के कमाल को किस नजर से देखता है !

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts