एक्सक्लूसिव:भाजपा के दो विधायकों मे अनहोनी का काउंटडाउन। खामोश तमाशबीन बनी पार्टी और प्रशासन

चैंपियन के कुश्ती के चैलेंज पर देशराज कर्णवाल ने दी गोलीबाजी की चुनौती। कहा राजनीति में भी चैंपियन मेरे सामने कुछ नहीं *कुमार दुष्यंत/हरिद्वार* भाजपा के हरिद्वार क्षेत्र से विधायकों देशराज कर्णवाल व कुंवर प्रणवसिंह चैंपियन की जुबानी जंग आज भी जारी रही। सुबह जहां अपने चैलेंज के तहत कुंवर प्रणवसिंह उनसे पंजा लड़ाने नेहरु […]

चैंपियन के कुश्ती के चैलेंज पर देशराज कर्णवाल ने दी गोलीबाजी की चुनौती। कहा राजनीति में भी चैंपियन मेरे सामने कुछ नहीं

*कुमार दुष्यंत/हरिद्वार*

भाजपा के हरिद्वार क्षेत्र से विधायकों देशराज कर्णवाल व कुंवर प्रणवसिंह चैंपियन की जुबानी जंग आज भी जारी रही। सुबह जहां अपने चैलेंज के तहत कुंवर प्रणवसिंह उनसे पंजा लड़ाने नेहरु स्टेडियम पहुंचे। वहीं शाम को कर्णवाल ने चैंपियन से दो कदम आगे आकर गोलियों का मुकाबला करने का चैलेंज चैंपियन को दे डाला।

देखिए वीडियो 1

https://youtu.be/ePxK4YLTa08

इससे पूर्व कल रुडकी स्थित एक होटल में नरेश बंसल की मौजूदगी में दोनों में सुलह कराने की कौशिशें हुई थी।लेकिन सुबह चैंपियन ने अपने पूर्व चैलेंज के अनुसार मुकाबले के लिए नेहरु स्टेडियम पहुंचकर सुलह-सफाई की संभावनाओं को यह कहकर खारिज कर दिया कि शेर, गीदड़ से कभी समझौता नहीं करता।

देखिए वीडियो 2

https://youtu.be/Pvft6wrwGV4

पिछले लंबे समय से चल रही जुबानी जंग में चैंपियन झबरेढा विधायक को काला चूहा तो देशराज कर्णवाल खानपुर विधायक चैंपियन को सर्कस का शेर बता चुके हैं।सर्कस का शेर बताए जाने के बाद चैंपियन ने ऐलान किया था कि सुबह नेहरु स्टेडियम में देशराज उनसे मुकाबला करें।वह एक झापड़ में देशराज को धूल चटा देंगे।चैंपियन आज 12 बजे नेहरु स्टेडियम पहुंच भी गये थे।झबरेढा विधायक के न आने पर चैंपियन ने कहा था कि काले चूहे की क्या बिसात जो शेर से मुकाबला करे।इसके जवाब में शाम को देशराज कर्णवाल ने हरिद्वार में मीडिया से कहा कि चैंपियन मूर्ख है जो आज के जमाने में कुश्ती ओर पंजा लडाने की बात कर रहा है।अब जमाना गोलियों का है, चाहे तो मुझसे मुकाबला कर ले।कर्णवाल ने ये भी कहा की राजनीति के धरातल पर भी चैंपियन उनके सामने नहीं ठहरता।
दोनों विधायकों की जुबानी जंग पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।देशराज कर्णवाल व कुंवर प्रणवसिंह की पत्नियां हरिद्वार में जिला पंचायत की राजनीति से जुडी हुई हैं।दोनों में यह अदावत तब से है जब कुंवर प्रणवसिंह चैंपियन कांग्रेसी हुआ करते थे।कर्णवाल के गोलीबाजी के बयान के बाद अब सबकी निगाह चैंपियन के आने वाले बयान पर है।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts