खूनी फ्लाईओवर की सीएम ने ली खबर। दिए दुर्घटना रोकने के लिए कार्यवाही के निर्देश

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कारगर प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस फ्लाई ओवर की डिजाइनिंग एवं बेहतर तकनीकि सहयोग हेतु इस क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों से तकनीकि परामर्श लेने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिये हैं। बल्लीवाला फ्लाई ओवर में हो […]

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बल्लीवाला फ्लाई ओवर पर हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए कारगर प्रयास करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने इस फ्लाई ओवर की डिजाइनिंग एवं बेहतर तकनीकि सहयोग हेतु इस क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों से तकनीकि परामर्श लेने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिये हैं।

बल्लीवाला फ्लाई ओवर में हो रही दुर्घटनाओं के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने सोमवार को बल्लीवाला फ्लाई ओवर स्थलीय निरीक्षण के दौरान कार्यदाई संस्था व सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस फ्लाई ओवर में दुर्घटनाओं के बढ़ने के कारणों का पता लगाया जाय जाये। दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए ठोस रणनीति बनाये जाने के भी निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये। इसके लिए इस क्षेत्र की दक्षता प्राप्त संस्थानों का भी परामर्श लिया जाय।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिये कि इस फ्लाई ओवर पर दुर्घटनाओं को पूर्ण रूप से नियंत्रित करने के लिए स्थाई समाधान ढ़ूढ़ा जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टीम लगाकर इसका सही डिजायन बनाया जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य में यहां पर दुर्घटनाएं न हों इसके लिए प्रभावी प्रयास किये जाए तथा तकनीकि रूप से इसका पुनः परीक्षण भी किया जाय।
बल्लीवाला फ्लाई ओवर के निरीक्षण के दौरान विधायक हरवंश कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, एनएच के मुख्य अभियंता हरिओम शर्मा व संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Also Read This

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

Related Posts