पेयजल किल्लत पर कमिश्नर ने दो अधिकारियों का वेतन रोका

कमल जगाती, नैनीताल

  • उत्तराखण्ड के नैनीताल में पर्यटक सीजन शुरू होने से पहले पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने पर आयुक्त के निर्देशों पर जिलाधिकारी ने पेयजल उच्चाधिकारियों के वेतन रोक दिए हैं।
    नैनीताल के कई हिस्सों में बीते कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप पड़ी है, जिसे ठीक करने में पेयजल विभाग नाकाम हो रहा है।

देखिए वीडियो: ग्रामीण क्या कहते हैं 

https://youtu.be/24i8RadgJ1g

नैनीताल में पर्यटन सीजन बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों को पानी की कमी के चलते परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। बताया गया है कि शेर का ढांडा क्षेत्र मे पेयजल लाइन जर्जर होकर टूटने के बाद बनाई गई जो दोबारा टूट गई।

शहर को सप्लाई करने वाली जिन पेयजल लाईनों से पानी की सप्लाई की जा रही है, वह बार बार फट जा रहीं है। जल संस्थान के अधिकारी इसे सुधारने में असमर्थ हैं।
आयुक्त कुमाऊॅ मण्डल राजीव रौतेला ने इसका संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन को जल संस्थान के जिम्मेदार अधिकारियों का तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।

इसी क्रम में जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने अधिशासी अभियन्ता संतोष कुमार उपाध्याय और अधीक्षण अभियन्ता अंसारी का आगामी आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया है। जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वो क्षेत्र का भ्रमण कर नैनीताल शहर व आसपास के इलाकों की पेयजल आपूर्ति तत्काल बहाल करें।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts