सांसद बलूनी ने सांसद निधि जारी कराने को लिखा निर्वाचन आयोग को पत्र

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राज्य में मतदान पूर्ण हो चुका है वे अपनी सांसद निधि को जनहित में जारी करना चाहते हैं। श्री बलूनी ने कहा कि चुनाव अधिसूचना के कारण […]

उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख श्री अनिल बलूनी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि राज्य में मतदान पूर्ण हो चुका है वे अपनी सांसद निधि को जनहित में जारी करना चाहते हैं।

श्री बलूनी ने कहा कि चुनाव अधिसूचना के कारण लंबे समय से सांसद निधि के कार्य लंबित है। राज्य में अनेक रोजगार से जुड़े निर्णय परीक्षाएं, परिणाम, साक्षात्कार, निविदाएं और विकास से जुड़े निर्णय लंबित पड़े हुए हैं।

सांसद बलूनी ने कहा कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत नए फैसले नहीं लिए जा सकते हैं, जिसके पीछे चुनाव आयोग की भावना रहती है कि नये निर्णय से मतदाता प्रभावित हो सकता है। राज्य में चुनाव संपन्न हो चुके हैं और ऐसे निर्णय जो जनता को बड़ी राहत देते हैं, जिनका मतदाता को प्रभावित या देश के शेष स्थानों पर चल रहे चुनाव को प्रभावित करने से संबंध नहीं है, ऐसे विषयों पर चुनाव आयोग को सहमति देनी चाहिए।

श्री बलूनी ने कहा कि चुनाव अधिसूचना के दौरान विकास से जुड़े जो विषय उनके संज्ञान में आये, उन पर वे अपनी सांसद निधि जारी करना चाहते हैं। चुनाव आयोग से अपेक्षा है कि वह जनहित को भी ध्यान में रखकर उदारता पूर्वक विचार करेगा।

Also Read This

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

एक्शन: देहरादून में FDA ने की फाइव स्टार होटल से लेकर रेस्टोरेंट तक छापेमारी। 3 रेस्टोरेंट मौके पर बंद;कई सैंपल जांच को भेजे

देहरादून: राजधानी देहरादून में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मिलावटखोरी के खिलाफ खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने बड़ा अभियान चलाया। मुख्यमंत्री पुष्कर...

Related Posts