कार सवार युवक युवती की देर रात रोड एक्सीडेंट में मौत,

दिनांक 03/05/19 की देर रात्रि देहरादून के गणेशपुर पैट्रोल पंप के पास एक डंपर व कार का एक्सीडेंट हो गया है।

कार संख्या *UK 07DA* *0334 टाटा टिगोर* बड़ोवाला से नयागांव की तरफ बड़ी तेजी से आ रही थी, जिसमें एक युवक मोहित रावत व एक युवती श्वेता बुटोला बैठी हुई थी। मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बताया गया कि कार चालक द्वारा गाड़ी को काफी तेजी से चलाते हुए सामने से आ रहे *डम्पर UK 07 CA 3332* पर टक्कर मार दी, जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, मौके पर पुलिस द्वारा दोनों युवक – युवती को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल कर निजी वाहन तथा 108 की मदद से महंत इंद्रेश हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों द्वारा दोनों को मृत घोषित किया गया।

कार सवार दोनों युवक- युवती ग्राफिक एरा मे आयोजित समारोह से आ रहे थे तथा उक्त युवक, युवती को छोड़ने उसके घर जा रहा था। डंपर चालक मौके से फरार है। पुलिस द्वारा डंपर एवं कार को कब्जे में लिया गया है तथा मृतकों के परिजनों को सूचित किया गया। घटना में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता मृतक*

1- मोहित रावत पुत्र सुरेंद्र सिंह रावत निवासी साईं लोक कॉलोनी, कारबारी ग्रांट, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 22 वर्ष।
2- श्वेता बुटोला पुत्री तीर्थराज बुटोला निवासी ग्राम चौंडी, जिला चमोली, हाल निवासी रतनपुर, नयागांव, कोतवाली पटेल नगर, देहरादून, उम्र लगभग 19 वर्ष।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts