ब्रेकिंग : खाई मे गिरा वाहन, चार की मौत

अनुज नेगी , पौड़ी तेज रफ्तार के कहर ने लील ली 4 लोगों की जान पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल सिलोगी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज बुधवार दिनांक 8 मई को सूचना मिली कि एक आल्टो कार मंगलवार […]

अनुज नेगी , पौड़ी

तेज रफ्तार के कहर ने लील ली 4 लोगों की जान

पौड़ी।जनपद पौड़ी गढ़वाल के द्वारीखाल सिलोगी क्षेत्र में तेज रफ्तार कार के खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार आज बुधवार दिनांक 8 मई को सूचना मिली कि एक आल्टो कार मंगलवार कल दोपहर को सतपुली से देहरादुन के लिए निकली लेकिन शाम तक वह न तो देहरादुन पहुंचे,न उनसे कोई सम्पर्क हो पा रहा।


काफी खोजबीन के बाद आज बुधवार सुबह सूचना मिली कि सिलोगी के समीप 1 कार खाई में गिरी है।उक्त दुर्घटना द्वारीखाल विकासखंड के अंतर्गत सिलोगी के समीप बड़ेतखाल ग्राम की घटना है जिसमे 04 लोग सवार बताये जा रहे थे।
कार सवार चारों ब्यक्तियों की घटना स्थल पर ही मौत हो चुकी है।घटना मंगलवार कल दोपहर की है,जब स्कूल के बच्चों ने घटनास्थल से किसी के चिल्लाने की आवाज सुनी बच्चों द्वारा घर पर बताया भी गया लेकिन सुनसान जगह होने कर कारण किसी भी राहगीर की नजर इस दुर्घटना ग्रस्त कार पर नही गई।
थाना लक्छ्मण झूला से थाना अध्यक्ष सहित रेस्क्यू टीम रवाना है एवं तहसील लैंसडौन से संबंधित राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व उपनिरीक्षक को घटना स्थल पर मौजूद हैं।
घटना में मृतकों के नाम
1 कुलदीप सिंह उम्र 42 वर्ष,पोस्ट रीठाखाल, तहसील सतपुली,
2 देशबंधु उम्र 60 वर्ष,पुत्र रिज्वाल सिंह, ग्राम मैल, चौबट्टाखाल
3 कोमल उम्र 11 वर्ष,पुत्री स्वर्गीय विश्वबंधु ग्राम मैल चौबट्टाखाल
4 अभिनव ग्राम मैल चौबट्टाखाल।

Also Read This

दूषित पानी का कहर : पीलिया की चपेट में 20 से ज्यादा स्कूली बच्चे,कई गांवों में बीमार पड़े लोग

नैनीताल: स्टोरी कमल जगाती उत्तराखंड के नैनीताल से लगे ग्रामीण इलाकों में दूषित पेयजल की शिकायतों ने चिंता बढ़ा दी है। वीरभट्टी, छिंडां मल्ला, गांजा,...

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

Related Posts