सावधान : वन वे ट्रैफिक में गलत दिशा से घुसे तो टायर हो जाएंगे पंचर

यातायात पुलिस देहरादून ने पूर्व में चिन्हित एकल (वन-वे) मार्ग पर आराघर टी- जक्शन से अग्रवाल बैकरी की ओर गलत दिशा से आने वाले वाहनों की रोकथाम हेतु आराघर टी. जंक्शन के पास वन वे स्पाइक्स लगा दिए हैं, जिनसे गलत दिशा से आने वाले वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं। वन – वे […]

यातायात पुलिस देहरादून ने पूर्व में चिन्हित एकल (वन-वे) मार्ग पर आराघर टी- जक्शन से अग्रवाल बैकरी की ओर गलत दिशा से आने वाले वाहनों की रोकथाम हेतु आराघर टी. जंक्शन के पास वन वे स्पाइक्स लगा दिए हैं, जिनसे गलत दिशा से आने वाले वाहनों के टायर पंचर हो जाते हैं।

वन – वे व्यवस्था हेतु लगाए गए वन वे स्पाइक्स वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के आदेशों के क्रम में लगाए गये हैं। इसके बावजूद देहरादून के वाहन चालक कहां मानने वाले !  स्पाइक्स लगने के बावजूद लोग  वन वे में  बचते बचाते  निकल ही रहे हैैं।

पुलिस ने आम जनमानस से अपील की है कि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए नियमों का पालन करें तथा व्यवस्था बनाए रखने में यातायात पुलिस का सहयोग करें।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts