सीसीटीवी में कैद गले से चेन झपट कर भागने वाले

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखंड के किच्छा स्थित पॉश कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींच ली और फरार हो गए। झपटमारों की ये करतूत कॉलोनी में लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई । उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में राधा सक्सेना अपनी किराने की दुकान के गल्ले में बैठी थी। […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखंड के किच्छा स्थित पॉश कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने महिला के गले से चेन खींच ली और फरार हो गए। झपटमारों की ये करतूत कॉलोनी में लगे सी.सी.टी.वी.में कैद हो गई ।
उधम सिंह नगर जिले के किच्छा में राधा सक्सेना अपनी किराने की दुकान के गल्ले में बैठी थी। दोपहर में एक मोटरसाइकिल दुकान के बाहर आकर रुकी। मोटर साइकिल सवार एक युवक दुकान के भीतर घुसा। सी.सी.टी.वी.में साफ देखा जा सकता है कि झपटमार बाहर की तरफ भागकर आ रहा है और पीछे से लूटी पीती महिला भी उसके पीछे पकड़ने के लिए भाग रही है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/4RYdfbAA8Y0

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुकान के बाहर कमर में हाथ रखा युवक कुछ देर खड़ा रहा और फिर अंदर घुस गया। इस बीच उसका मोटर साइकिल सवार मित्र, गाड़ी स्टार्ट रखकर सतर्कता के साथ उसपर नजर रखकर खड़ा रहा। अचानक झपटमार युवक बाहर दौड़ते हुए आया और तेजी के कूदकर मोटर साइकिल पर बैठ गया और दोनों भाग निकले।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/MsPY_F6x6qc

महिला ने उनके पीछे दौड़कर पकड़ने का असफल प्रयास किया। शिकायत पुलिस में पहुंचने के बाद पुलिस सी.सी.टी.वी.फुटेज के आधार पर झपटमारों की तलाश में जुट गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि समान खरीदने के बहाने अंदर घुसे झपटमार ने अपना काम दिखाया और भाग गया।

Also Read This

हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत; तीन घायल

चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खटीमा से पिथौरागढ़ जा रही कार बनलेख क्षेत्र में अनियंत्रित...

एक्शन: फार्मासिस्ट गायब, एक्सपायर दवाइयां और लाइसेंस में गड़बड़ी; 3 मेडिकल स्टोरों में बिक्री पर रोक

देहरादून/मसूरी: पर्यटकों की नगरी मसूरी में मेडिकल स्टोरों पर औचक निरीक्षण के दौरान दवा बिक्री से जुड़ी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।‘सेफ ड्रग्स-सेफ लाइफ’...

Related Posts