वीडियो : नाबालिग प्रेमिका को गोली मार कर खुद को भी उड़ाया

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के दिनेशपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है। ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में नरेश सिंह ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका को अवैध तमंचे […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के दिनेशपुर में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली से उड़ा दिया। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है।
ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर में नरेश सिंह ने अपनी 17 वर्षीय प्रेमिका को अवैध तमंचे से गोली मारकर खुद को भी गोली से उड़ा दिया । परिजन घायल बेटी को रुद्रपुर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गोली मारने के बाद नरेश ने अपने घर जाकर स्वयं को भी छाती में गोली मार ली जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई। गोली मारने के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला बताया जा रहा है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/6IE8NTZ12Q8

किराने की दुकान में सामान लेने गई नाबालिग आरती को नरेश ने चरनपुर जाकर गोली मार दी और फिर अपने आप को भी घर जााकर गोली से उड़ा दिया। नजदीक से गोली लगने के बाद दोनो की मौत हो गई । पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेज दिया है। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts