बड़ी खबर : हरक सिंह रावत दहाड़े ओम प्रकाश ने काम रोका तो करेंगे मुकदमा दर्ज

हरक सिंह रावत ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान जारी किया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि चिल्लर खाल मोटर मार्ग रोकने का आदेश सरकार ने जारी नहीं किया है, बल्कि यह आदेश ओमप्रकाश ने दिया है। “यह बिल्कुल गैर संवैधानिक आदेश है और वह इस आदेश को नहीं मानते।” […]

हरक सिंह रावत ने आज मीडिया से मुखातिब होते हुए बड़ा बयान जारी किया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि चिल्लर खाल मोटर मार्ग रोकने का आदेश सरकार ने जारी नहीं किया है, बल्कि यह आदेश ओमप्रकाश ने दिया है। “यह बिल्कुल गैर संवैधानिक आदेश है और वह इस आदेश को नहीं मानते।”
 हरक सिंह रावत ने कहा कि वन मंत्रालय ओमप्रकाश के आदेशों को नहीं मानता और किसी भी हालत में कंडीखाल मोटर मार्ग के कार्य को नहीं रोका जाएगा।
साथ ही हरक सिंह ने कहा कि यदि किसी ने काम रोका तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/CZhvhxluKg8

कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जिस दिन स्लैब पड़ेंगे वह उस दिन स्वयं मौके पर मौजूद रहेंगे और लगातार उनका कोई न कोई व्यक्ति मौके पर रहेगा ताकि कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।
 मंत्री ने मौके से ही अपनी जनसंपर्क अधिकारी को भी निर्माण कार्य का अवलोकन करने के लिए रवाना कर दिया। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि अगर बजट का इंतजाम नहीं होगा तो वह अपने कार्यकर्ताओं से धन संग्रह करने के लिए भी आह्वान करेंगे और अपने एक माह का वेतन भी इस मार्ग के निर्माण के लिए दान कर देंगे।
 हरक सिंह रावत यहीं पर नहीं रुके, साथ ही उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी तो वह इसके लिए एक बड़ा जन आंदोलन भी खड़ा करेंगे।
गौरतलब है कि कंडी खाल मोटर मार्ग की मांग काफी लंबे समय से स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं और इस मार्ग के बन जाने से न सिर्फ धन और समय की बचत होगी बल्कि लोगों को काफी सुविधा भी होगी, ऐसे में इस मार्ग का विरोध होने पर सरकार की छवि पर भी भी बुरा असर पड़ सकता है।
 सियासी गणित यह भी है कि जितना अधिक इस मार्ग को रोके जाने के प्रयास होंगे उतना ही अधिक हरक सिंह रावत का सियासी कद भी बढ़ना तय है।
 संभवतः हरक सिंह रावत इस बात को समझते हैं और अब इसे एक बड़ा मुद्दा बनाने की संभावनाएं भी तलाश रहे हैं।
 हरक सिंह रावत के दोनों हाथों में लड्डू हैं। यदि यह मार्ग बन गया तो क्षेत्र में उनका सियासी कद बढने तय हैं और यदि इस मार्ग का विरोध हुआ तो भी जनता की संवेदनाएं उनके साथ ही होंगी, जिससे उन्हें दोहरा फायदा होगा।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts