मुर्दे को हथकड़ी लगाकर ले गई पुलिस। उसके भाग जाने का खौफ था या कुछ और

कमल जगाती, नैनीताल
 उत्तराखण्ड के काशीपुर में एक शव के फरार/भाग जाने का पुलिस को इतना डर था कि उन्होंने उसे हथकड़ी से ऑटो में बांध दिया। पुलिस को ऐसा क्या डर है कि उन्होंने शर्मनाक तरीके से पोस्ट मोर्टेम हाउस ले जाए जा रहे रहे मृत आदमी को हथकड़ी लगा दी। ये सारा मामला कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस अधिकारी ने मामले में जांच का आश्वासन दिया है।
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/HdVeAdhhqh0

       उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में पुलिस की बेवकूफी की हद का एक नजारा कैमरे में कैद हुआ है। मानवता को शर्मसार कर देने वाले इस वीडियो में उत्तराखण्ड पुलिस मृत युवक को हथकड़ी बांधकर ई रिक्शा में ले जा रही है। पुलिस जवानों को शायद ऐसा लगता है कि मुर्दा भाग जाएगा और उनकी जवाबदेही तय हो जाएगी। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से मुर्दे को भी हथकड़ी पहना दी।
        मामले के अनुसार काशीपुर कोतवाली क्षेत्र में बेतालघाट निवासी भुवन चंद अपने किसी काम से काशीपुर आया हुआ था। भुवन ने आज सुबह अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया जिसके बाद भुवन काशीपुर के सरकारी अस्पताल में पहुुँच गया। जहाँ चिकित्सकों ने उसका इलाज करना शुरु किया लेकिन उसे बचा नही सके, जिसके बाद चिकित्सको ने मामले की जानकारी कोतवाली काशीपुर में दी। मामले की सूचना मिलते ही कोतवाली में तैनात दो सिपाही सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने
संवेदनहीनता का परिचय दिते हुए मुर्दे के भी हथकड़ी पहना दी। दोनों सिपाहियों ने भुवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के लिए एक ई रिक्शा बुलाया। पुलिस कर्मियों ने शव को स्ट्रेचर के साथ ई रिक्शे में ऐसा रखा की वो दोनों तरफ से बाहर निकल गया। पुलिस वालों ने शव के हाथों को बेशर्मी से ई रिक्शे से बांध दिया। अस्पताल से निकलते ही ई रिक्शे में रखा शव एक बाइक से टकरा गया जिससे बाइक भी गिर गई।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts