ब्रेकिंग : पूर्व कैबिनेट मंत्री की गाड़ी का एक्सीडेंट

विनोद कोठियाल, देहरादून  देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की गाड़ी को हरियाणा के कुछ युवकों की गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी।  एक्सीडेंट के कारण नवप्रभात की गाड़ी का पिछला टायर ब्रष्ट हो गया। नवप्रभात इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सौभाग्य से उन्हें एक खरोच तक नहीं आई। हरियाणा के युवकों की गाड़ी […]

विनोद कोठियाल, देहरादून 

देहरादून में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात की गाड़ी को हरियाणा के कुछ युवकों की गाड़ी ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
 एक्सीडेंट के कारण नवप्रभात की गाड़ी का पिछला टायर ब्रष्ट हो गया। नवप्रभात इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। सौभाग्य से उन्हें एक खरोच तक नहीं आई। हरियाणा के युवकों की गाड़ी इतनी क्षतिग्रस्त हो गई कि गाड़ी का ड्राइविंग सीट वाला टायर एक्सेल सहित सड़क पर दूर छिटक गया। हालांकि एयर बैग खुलने के कारण युवकों की जान बच गई और वे तत्काल मौके से भाग खड़े हुए।
 बताया जा रहा है कि हरियाणा के युवाओं ने शराब पी रखी थी और वे बेहद तेजी से गाड़ी को आईटी पार्क से राजपुर रोड की तरफ ढलान पर बेतरतीब दौड़ा रहे थे। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और टक्कर मारकर भागे युवकों की धरपकड़ में जुट गई है। साथ ही क्रेन द्वारा क्षतिग्रस्त गाड़ी को हटाया जा रहा है।
 हरियाणा के युवकों की गाड़ी का नंबर एचआर 81 ए 3817 है। दुर्घटना राजपुर रोड को आईटी पार्क से मिलाने वाली सड़क पर स्थित धोरण नामक जगह पर घटित हुई।

Also Read This

दुःखद – यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन

देहरादून: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के...

ब्रेकिंग : 39 इंस्पेक्टरों के तबादले, देहरादून-हरिद्वार समेत सात जिलों में बदले अधिकारी

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच पुलिस महकमे में तबादलों का दौर शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों...

Related Posts