पत्नी ने ही प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या।जेल।

कमल जगाती, नैनीताल उत्तराखण्ड के सलाड़ी में 16 मई को गाड़ी में जलाए गए अवतार सिंह की हत्या में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल के एस एस पी सुनील कुमार मीणा ने हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रुद्रपुर सिडकुल के लेबर सप्लायर अवतार […]

कमल जगाती, नैनीताल

उत्तराखण्ड के सलाड़ी में 16 मई को गाड़ी में जलाए गए अवतार सिंह की हत्या में पुलिस ने खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
नैनीताल के एस एस पी सुनील कुमार मीणा ने हल्द्वानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रुद्रपुर सिडकुल के लेबर सप्लायर अवतार सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी नीलम औऱ उसके मित्र मनीष मिश्रा को गिरफ़्तार कर लिया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/vm0K-_tr3kI

मामला 16 मई की रात का है, जब हल्द्वानी भीमताल मार्ग पर सलड़ी के करीब एक कार धू धुकर जल गयी, पुलिस ने मौके पर जाकर जब कार में लगी आग को बुझाया तो पता चला कि कार में कोई व्यक्ति भी जल गया था, अधजले दस्तावेजों औऱ कार के नम्बर से पता चला कि यह कार रुद्रपुर निवासी अवतार सिंह की है, जिसके बाद पुलिस इसे हत्या या हादसा मानकर जांच कर रही थी, लेकिन अवतार सिंह के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अलग अलग एंगिल से जांच शुरु की तो मामला मृतक अवतार सिंह की पत्नी नीलम औऱ उसके पुरूष मित्र मनीष मिश्रा के अवैध संबंधों से जुड़ा निकला, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अवतार सिंह की हत्या में कुल 3 लोग शामिल हैं, जिसमे से 1 आरोपी अजय यादव अभी फ़रार है, मृतक अवतार को 16 मई को उसकी पत्नी ने रुद्रपुर घर पर ही नींद की गोली देकर बेहोशी की हालत में हल्द्वानी में खुद को डॉक्टर को दिखाने की बात कही और खुद कार ड्राइव कर हल्द्वानी भी आई, इस दौरान आरोपी मनीष औऱ अजय भी बाइक से कार के पीछे पीछे हल्द्वानी आये , हल्द्वानी आकर नीलम खुद तो रुद्रपुर वापस चली गयी, और कार मनीष और अजय को सौप दी ,मनीष औऱ अजय ने बेहोश अवतार का गला घोंटने के बाद हत्या कर कार को भीमताल रोड पर सलड़ी के पास सुनसान जगह पर कार को आग लगा दी, और वापस हल्द्वानी आ गये , पुलिस ने बारीकी से जांचकर मृतक की पत्नी समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts