एक्सक्लूसिव वीडियो : प्रधान जी को पता ही नही ग्राम सभा मे कितने गांव !

इंद्रजीत असवाल, पौड़ी 
ऐसे भी हैं ग्रामप्रधान, जिन्हें ये पता नहीं कि ग्राम सभा मे कितने गांव हैं, और वह कौन से पद पर है
उत्तराखंड में ग्राम प्रधानों के 5 साल का कार्यकाल समाप्त होने में भले ही अब दो-तीन महीने का ही समय बचा हो लेकिन अभी भी ऐसे ग्राम प्रधान हैं, जिन्हें यह भी पता नहीं है कि उनके पास कौन सा पद है और उनकी ग्राम सभा में कितने गांव हैं तथा उनके नाम क्या-क्या हैं !
देखिए वीडियो 

https://youtu.be/9RQ4xZy_HKk

बात जनपद पौड़ी गढ़वाल लैंसडाउन विधानसभा क्षेत्र धुमाकोट तहसील के ग्राम सभा बकरोटी की है। यहाँ की ग्राम सभा प्रधान श्रीमती ललिता देवी है।
 जब मीडिया ललिता देवी से मिली और मीडिया ने पूछा कि वह कौन से पद पर हैं तो ग्राम प्रधान को ये भी पता नहीं था कि वह गांव की प्रधान है। ये आप वीडियो में देख सकते है कि प्रधान को पीछे से कोई बता रहा है कि वह ग्राम प्रधान है।
ऐसे में इन ग्राम प्रधानों के अधिकार और दायित्व के बारे में कुछ जानकारी होने की अपेक्षा करना ही बेमानी है।
 ग्राम प्रधानों की यह अज्ञानता उत्तराखंड के पंचायती राज सिस्टम और उन्हें प्रशिक्षण देने की व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। साथ ही ऐसे प्रधानों को अपने प्रतिनिधि के रूप में चुनने वाली जनता की समझ पर भी सवाल खड़े करती है।
 यहीं पे बात खत्म नहीं होती। इन प्रधान जी को ये भी पता नहीं था कि उनकी ग्राम सभा में कितने गाँव हैं !
सोचिये जब ऐसे ग्राम प्रधान रहेंगे तो कैसे विकास होता होगा !
 ग्राम सभा का ये पहाड़ का दुर्भाग्य है कि उनके ऐसे जनप्रतिनिधि है जिनको कुछ भी मालूम नहीं है।
इस ग्राम सभा में 6 गांव आते हैं लेकिन ग्राम प्रधान बताती हैं कि उनकी ग्राम सभा में 2 गाँव हैं।

📢 खबरों को सबसे पहले पाने के लिए पर्वतजन को फॉलो करें

👉 WhatsApp Channel Join करें 👉 WhatsApp Group Join करें 📲 App Download करें

Related Posts