बदमाशों ने ग्राम प्रधान की घर में घुसकर की धुलाई। जीरो कार्यवाही

राजस्व पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई अनुज नेगी पौड़ी। जनपद पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक के रिखेडा ग्राम प्रधान के घर में घुसकर नकाबपोशों बदमाशो ने जमकर धुनाई कर दी व प्रधान के पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी दे डाली। यम्केश्वर ब्लॉक के ग्राम रीखेड़ा में सोमवार रात कुछ नकाबपोशों ने महिला ग्राम […]

राजस्व पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

अनुज नेगी

पौड़ी। जनपद पौड़ी के यम्केश्वर ब्लॉक के रिखेडा ग्राम प्रधान के घर में घुसकर नकाबपोशों बदमाशो ने जमकर धुनाई कर दी व प्रधान के पूरे परिवार को खत्म करने की दी धमकी दे डाली।
यम्केश्वर ब्लॉक के ग्राम रीखेड़ा में सोमवार रात कुछ नकाबपोशों ने महिला ग्राम प्रधान के घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। ग्राम प्रधान ने बताया कि उनके और उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने के अलावा बदमाशों ने उनके रिश्तेदार के घर जाकर तोड़फोड़ की। ग्राम प्रधान का आरोप है कि मामले की शिकायत राजस्व पुलिस से करने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

ग्राम प्रधान दिक्का देवी ने बताया कि 20 मई की रात कुलदीप नामक एक व्यक्ति के साथ 8 से 10 नकाबपोश उनके घर में घुसे। लाठी-डंडों, भाले और बंदूक के साथ उनके घर घुसकर उन्होंने पहले मारपीट शुरू की। रिश्तेदारों ने जब इसका विरोध किया तो उनके आंगन में बने शौचालय और पानी के नल को तोड़ा। फिर उनकी भी पिटाई की गई। उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी जब राजस्व पुलिस को दी गई तो मतगणना के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक जांच शुरू नहीं की गई है।
पीड़ित प्रधानपति सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि बदमाशों में से एक व्यक्ति को हमने पहचान लिया है, लेकिन अन्य लोगों के मुंह पर कपड़ा बंधा होने की वजह से पहचान नहीं हो पाई। उनके हाथों में भाला, डंडा और एक बंदूक भी थी। उन्होंने बताया कि मारपीट करते हुए हथियारबंद बदमाशों ने उनके पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। प्रधान के पति ने कहा कि घटना के वक्त पटवारी को फोन किया गया था लेकिन कोई रिस्पॉन्स न मिलने पर घटना के दूसरे दिन लिखित तहरीर दी गई।

वहीं उपजिलाधिकारी श्याम सिंह राणा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले का संज्ञान ले लिया गया है। ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। मामले से जुड़े जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read This

बड़ी खबर : कंडारस्यू पेयजल योजना से बदलेगी 45 गांवों की तस्वीर । मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने किया स्थलीय निरीक्षण

श्रीनगर गढ़वाल/जयप्रकाश नोगाई  उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. धन सिंह रावत ने जल जीवन मिशन के तहत निर्माणाधीन...

UKSSSC पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट: विशेष CBI कोर्ट ने तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने के दिए निर्देश

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े मामले में देहरादून स्थित विशेष...

Related Posts