अजब गजब : साधारण आॅटो चालक मोदी के शपथग्रहण तक चलाएगा पूरी फ्री सेवा

कमल जगाती, नैनीताल लोकसभा चुनावों के नतीजे और भाजपा की प्रचंड जीत से आम आदमी कितना खुश है इसका जीता जागता उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला जहां एक सामान्य ऑटो चालक ने परिणामों से खुश होकर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण तक सवारियों के लिए पूरा किराया माफ कर दिया है। देखिए वीडियो  https://youtu.be/PH2MZGETQxM […]

कमल जगाती, नैनीताल

लोकसभा चुनावों के नतीजे और भाजपा की प्रचंड जीत से आम आदमी कितना खुश है इसका जीता जागता उदाहरण हल्द्वानी में देखने को मिला जहां एक सामान्य ऑटो चालक ने परिणामों से खुश होकर नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण तक सवारियों के लिए पूरा किराया माफ कर दिया है।

देखिए वीडियो 

https://youtu.be/PH2MZGETQxM

 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक ऑटो चालक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऐसा फैन है कि, उनके नाम पर सरकार बनने की खुशी में अपनी रोजी रोटी को ही दांव पर लगा दिया है। हल्द्वानी निवासी ऑटो चालक जमुना प्रसाद अपने घर का इकलौता कमाने वाला है । पिछले दिनों लोकसभा चुनाव नतीजे भाजपा के पक्ष में आने के बाद खुश होकर जमुना प्रसाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हीरो माना और ऑटो सवारियों के लिए किराया माफ कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश में बहुत सारे फैन हैं, लेकिन अपने परिवार की जरूरतों को दांव पर लगाने वाले जमुना प्रसाद जैसा शायद ही कोई होगा। जमुना प्रसाद ने नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर अपनी रोजमर्रा की सवारियों के लिए मोदी के शपथ ग्रहण तक ऑटो सेवा फ्री कर दी है। उनका कहना है कि देश में नेता तो कई हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी का कोई जवाब नहीं है। मोदी जो कहते हैं वह कर दिखाते हैं। देशहित में नरेंद्र मोदी ने कई निर्णय लेकर विरोधियों को करारा जवाब दिया है, जिसको देखते हुए उनके लिए कम से कम इतनी सेवा तो बनती है।

Also Read This

बड़ी खबर : रास्ते में ग्रामीण को मिले डीएम, समस्या सुन तुरंत सम्बंधित अधिकारियों को दिए निर्देश 

होम स्टे एवं ट्रेकिंग ट्रैक्शन योजना के अनुदान से जुड़ा मामला, बैंक और पर्यटन विभाग को औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करने के निर्देशउत्तरकाशी, 12...

वीडियो : जुड़वा प्रसव के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, हेली एंबुलेंस से देहरादून रेफर

नौगांव/उत्तरकाशी, 12 अगस्त 2026।नीरजउत्तराखंडी नौगांव स्वास्थ्य केंद्र में जुड़वा गर्भावस्था के दौरान प्रसव करा रही 28 वर्षीय महिला की हालत गंभीर होने पर जिला प्रशासन...

Related Posts